विज्ञापन

फिलीपींस में कमर तक भरे बाढ़ के पानी के बीच कपल ने चर्च में रचाई शादी, देखें वायरल वीडियो

Philippines Flooded Wedding: फिलीपींस में एक कपल ने बाढ़ के बीच कमर तक पानी में डूबकर चर्च में अपनी शादी रचाई है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

फिलीपींस में कमर तक भरे बाढ़ के पानी के बीच कपल ने चर्च में रचाई शादी, देखें वायरल वीडियो
चर्च में कमर तक भरे पानी से गुजरकर फिलीपींस के कपल ने रचाई शादी, वायरल हुआ वीडियो
Facebook@St. John the Baptist Parish

Viral Video: फिलीपींस के हैगोनी शहर में एक कपल ने कमर तक भरे बाढ़ के पानी के बीच कैथोलिक चर्च में शादी रचाकर दुनिया को हैरान कर दिया. भारी मानसूनी बारिश के कारण सेंट जॉन द बैपटिस्ट चर्च (St. John the Baptist Church) एक महीने से पानी में डूबा था और पादरी ने शादी टालने की सलाह दी थी. इसके बावजूद गिल्बर्ट चिको (Gilbert Chico) और लियान लीजा गैलांग (Leian Lieza Galang) ने अपना प्लान नहीं बदला. दोनों ने बाढ़ के पानी के बीच एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और शादी की कसमें खाकर हमेशा के लिए पति-पत्नी बन गए.

पानी से बचने के लिए दुल्हन ने कटवाया गाउन

इस खास दिन के लिए लियान ने सफेद रंग का खूबसूरत ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था. पानी में सुरक्षित रूप से चलने के लिए उन्होंने अपने गाउन की लंबाई को नीचे से कटवाकर छोटा कर लिया था. वहीं, दूल्हा भी पूरे सूट-बूट में था और उसे कपड़ों के भीगने की कोई परवाह नहीं थी. कीचड़ और पानी से बचने के लिए यह जोड़ा एक ऊंचे चेसिस वाले रिक्शे में बैठकर चर्च के आंगन तक पहुंचा था.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

बिना बिजली के हुआ समारोह, पानी में चलकर अंगूठी लाया बच्चा

चर्च में कमर तक पानी होने के कारण बिजली नहीं थी, इसलिए साउंड के लिए पोर्टेबल स्पीकर का इस्तेमाल किया गया. सजावट करने वालों ने मुश्किलों के बीच खाली पड़ी बेंचों और प्लास्टिक के फूलों से बेहद शानदार माहौल तैयार किया. इस छोटे से समारोह में 15 से भी कम लोग शामिल हुए. शादी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक छोटा बच्चा कमर तक पानी में चलकर शादी की अंगूठियां वेदी तक लाता हुआ दिख रहा है, जो बिल्कुल किसी फिल्म के सीन जैसा है.

दिसंबर में होनी थी शादी, चोट के कारण बदला प्लान

गिल्बर्ट मिडिल ईस्ट में रिगर के तौर पर काम करते हैं और उनकी शादी मूल रूप से दिसंबर के लिए तय थी. लेकिन बास्केटबॉल खेलते समय टखने में चोट लगने के कारण उन्हें छुट्टी लेकर जल्दी घर लौटना पड़ा. वापस काम पर लौटने से पहले मिले इस खाली समय में उन्होंने शादी करने का फैसला किया. अब चर्च ने अपने 

बताते चलें कि अगस्त में फिलीपींस के उत्तरी हिस्से में भयंकर मानसूनी बारिश हुई है, जिसमें अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से 34 लोगों की जान जा चुकी है.

ये भी पढ़ें:- हिमालय के गांव को छोड़कर गोवा शिफ्ट हुए Gen Z ने बताया महीने का खर्च, कहा- 'मैं 3BHK विला में रहता हूं'

यह वीडियो भी देखें:-

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Philippines, Flood, Wedding, Viral Video, Couple Unique Wedding Entry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com