विज्ञापन

अमेरिका की कंपनी ने 5 मिनट की वीडियो कॉल पर 80 भारतीय कर्मचारियों को नौकरी से निकाला! पहले कराया था WFH

कंपनी में हंगामा ना हो इसीलिए मैनेजमेंट ने बहाना बनाकर पहले ही पूरी इंडियन टीम को वर्क फ्रॉम होम पर भेज दिया था. फिर अचानक कॉल करके उन्हें फायर कर दिया.

अमेरिका की कंपनी ने 5 मिनट की वीडियो कॉल पर 80 भारतीय कर्मचारियों को नौकरी से निकाला! पहले कराया था WFH
बिजिलीस्नूज्ड नाम के यूजर ने रेडिट पर यह पोस्ट 16 सितंबर 2026 को की थी, जो इस वक्त वायरल हो रही है. (सांकेतिक तस्वीर)
Unsplash

Trending: अमेरिका की एक फाइनेंशियल कंपनी ने बिना किसी चेतावनी के अपनी पूरी भारतीय कस्टमर सपोर्ट टीम को एक झटके में नौकरी से निकाल दिया. करीब 80 कर्मचारियों की किस्मत का फैसला महज 5 मिनट की एक गूगल मीट कॉल पर कर दिया गया. एक पीड़ित एम्प्लॉई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपनी आपबीती सुनाते हुए इसका खुलासा किया है.

'पहले WFH कराया, फिर निकाल दिया'

r/IndianWorkplace फोरम पर इस एम्प्लॉई ने दावा किया कि कंपनी ने एक सोची-समझी साजिश के तहत उन्हें नौकरी से निकाला है. उसने बताया, 'घटना वाले दिन मैनेजमेंट ने सभी कर्मचारियों को ऑपरेशनल कारणों का हवाला देकर ऑफिस आने से मना कर दिया और घर से ही काम करने को कहा. वर्कर्स शाम 6:30 बजे की अपनी शिफ्ट में काम कर रहे थे. अचानक रात 9:30 बजे मैनेजमेंट ने पूरी टीम को एक गूगल मीट पर बुलाया और सिर्फ 5 मिनट के अंदर ऐलान कर दिया कि पूरी इंडियन कस्टमर सर्विस टीम को डिसमिस किया जा रहा है. एक पल में 80 कर्मचारियों और उनके परिवारों के सिर पर आसमान टूट पड़ा.'

लोगों के पूछने पर कमेंट में बताया कंपनी का नाम

जब रेडिट पर लोगों ने पूछा कि यह कौन सी कंपनी है, तो कर्मचारी ने बताया कि यह ब्लूवाइन नाम की एक अमेरिकी डिजिटल बैंकिंग और फाइनेंशियल फर्म है. कंपनी ने छंटनी का कारण बताते हुए कहा कि उन्हें इंडियन एम्प्लॉइज से उम्मीद के मुताबिक आउटपुट नहीं मिल रहा था. इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कर्मचारी ने लिखा, 'यह बिल्कुल बकवास है. असल में अमेरिका में काम करने वाली टीम सबसे ज्यादा गलतियां करती थी और उनके काम छोड़ने की समस्या भी ज्यादा थी. जबकि हम अपनी नौकरी बचाने के डर से हमेशा कैपेसिटी से ज्यादा मेहनत करते थे और बिल्कुल सही काम करके देते थे.'

'पछतावा है कि मैंने इतनी मेहनत क्यों की'

इस छंटनी ने सभी वर्कर्स को बुरी तरह तोड़ दिया है. पीड़ित ने अपना दर्द बयां करते हुए लिखा, 'मुझे इस बात का गहरा पछतावा है कि मैंने ऐसी कंपनी के लिए इतनी जी-तोड़ मेहनत की, जो हमें कभी भी दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंक सकती है. मुझे समझ नहीं आ रहा कि अब मुझे नई नौकरी कैसे मिलेगी.'

यहां पढ़ें पूरी पोस्ट:-

Laid off over a Google meet
by u/Busilysnoozed in IndianWorkplace

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स इस अमेरिकी कंपनी की इस घटिया हरकत की कड़ी आलोचना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि 80 परिवारों का भविष्य इस तरह एक 5 मिनट की कॉल पर खत्म कर देना बेहद शर्मनाक है. एक यूजर ने लिखा, '2024-27 का समय छंटनी का दौर होगा. AI का क्रेज कम होने के बाद हालात बेहतर होंगे. बेहतर होगा कि आप एक हफ्ते का ब्रेक लें और दूसरी कंपनियों में अप्लाई करना शुरू करें. अपने पुराने दोस्तों से संपर्क करें या जिन टीममेट्स की नौकरी गई है, उनके साथ मिलकर फ्यूचर की प्लानिंग करें.'

(डिस्क्लेमर: यह कहानी रेडिट पर वायरल हुई एक पोस्ट और उसके बाद मिली सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्तियों द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)

ये भी पढ़ें:- YouTube व्यूज के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने फूंक डाले 1 करोड़ रुपये, दांव पर लगी पिता की नौकरी

ये भी पढ़ें:- 25 हजार कमाने वाला ट्रक ड्राइवर बना मशहूर यूट्यूबर, 7100% बढ़ी कमाई; अब चलाता है 'इंडिया का सबसे लग्जरी ट्रक'

यह VIDEO भी देखें:-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Customer Support, Google Meet Layoffs, US Financial Firm, Reddit, Trending
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com