विज्ञापन

Netflix पर 4 हफ्तों से चल रहा है इस फिल्म का जलवा, भारत से निकली कहानी ने पार कीं सीमाएं, ग्लोबल टॉप 10 में छाई

कनिका ढिल्लों की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'गांधारी' नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में लगातार चौथे हफ्ते भी अपनी जगह बनाए हुए है. कनिका ढिल्लों ने कहा कि 'गांधारी' जैसी इमोशनल और दमदार कहानी को दुनिया भर के दर्शकों का प्यार मिलना उनके लिए काफी खुशी की बात है.

Netflix पर 4 हफ्तों से चल रहा है इस फिल्म का जलवा, भारत से निकली कहानी ने पार कीं सीमाएं, ग्लोबल टॉप 10 में छाई
नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 में लगातार चौथे हफ्ते छाई बॉलीवुड फिल्म
नई दिल्ली:

पावरहाउस राइटर-प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों एक बार फिर अपनी कहानी और सिनेमाई विजन के जरिए देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाने में कामयाब रही हैं. उनकी एक्शन-थ्रिलर 'गांधारी' नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में लगातार चौथे हफ्ते भी अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए हुए है. फिल्म की लगातार बनी हुई ग्लोबल लोकप्रियता ने इसे लंबे समय से चर्चा में बनाए रखा है.

'गांधारी' की यह सफलता कनिका ढिल्लों के लगातार सफल स्टोरीटेलिंग सफर को एक और मजबूत पड़ाव देती है. इससे पहले 'दो पत्ती', 'हसीन दिलरुबा' और 'फिर आई हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्मों के जरिए वह दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं. अलग-अलग जॉनर और मजबूत महिला किरदारों के जरिए कनिका ने ऐसी कहानियों को सामने रखा है, जिन्होंने भारतीय दर्शकों के साथ-साथ ग्लोबल ऑडियंस का भी ध्यान खींचा है.

'गांधारी' के लगातार चौथे हफ्ते ग्लोबल टॉप 10 में बने रहने पर कनिका ढिल्लों ने कहा, "जब आप 'गांधारी' जैसी कच्ची और भावनाओं से भरपूर कहानी को लिखते हैं, तो आपकी सबसे बड़ी उम्मीद यही होती है कि उसकी भावनाएं सीमाओं के पार भी दर्शकों तक पहुंचें. इसे हफ्ते दर हफ्ते ग्लोबल टॉप 10 में अपनी जगह बनाए रखते हुए देखना और दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ते देखना मेरे लिए बेहद संतोषजनक है. यह सफर साबित करता है कि जब कहानियां पूरे विश्वास और साहस के साथ कही जाती हैं, तो उन्हें अपनी जगह हर जगह मिल जाती है."

नेटफ्लिक्स पर लगातार बनी हुई 'गांधारी' की ग्लोबल मौजूदगी कनिका ढिल्लों की कहानी कहने की शैली और दर्शकों की नब्ज को समझने की उनकी क्षमता को एक बार फिर सामने लाती है. एक्शन, इमोशन और मजबूत महिला किरदारों को साथ लेकर चलने वाली यह फिल्म उनके लेखक-निर्माता के तौर पर लगातार विकसित होते सफर का एक और अहम पड़ाव बनकर सामने आई है.

ये भी पढ़ें: राइज एंड फॉल 2 शो में छलका काजल राघवानी का दर्द बोलीं, 'बाल नोंच-नोंच कर, पैरों से मारा'

'गांधारी' का चौथे हफ्ते भी ग्लोबल टॉप 10 में बने रहना फिल्म की निरंतर लोकप्रियता को दर्शाता है और कनिका ढिल्लों के लिए यह उपलब्धि उनकी उस सोच को और मजबूती देती है, जिसमें वह जड़ों से जुड़ी, अलग और दमदार कहानियों को बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netflix Trending Movies, Gandhari, Bollywood, Hindi News, Ndtv Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com