Viral Video: स्टिजरलैंड (Switzerland) गया एक भारतीय कपल जब वहां के गांव देखने पहुंचा तो एकदम से हैरान रह गया. भारतीय कपल ने स्विटजरलैंड के गांव (Switzerland Village) घूमने का अपना एक्सपीरियंस इंस्टाग्राम पर साझा किया है. जयपुर के रहने वाले कपल ने बताया कि वहां के गांव देखने के बाद सब कुछ एकदम से काल्पनिक लग रहा था. जैसा दिख रहा था, लग रहा था कि कुछ भी असली नहीं है. गांव में इतनी साफ-सफाई थी कि क्या बताएं. भारतीय कपल के अनुसार, पहाड़ों पर ऐसी ट्रेन चल रही थी कि देखकर लग रहा था, जैसी किसी कार्टून मूवी का सीन हो.
डॉक्टर और इंजीनियर है कपल
भारतीय कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट wandererdentist पर स्विटजरलैंड के गांव का वीडियो पोस्ट किया है. कपल का नाम डॉ. नोसी और अभिषेक है, अभिषेक इंजीनियर हैं और मूल रूप से जयपुर के रहने वाले हैं. डॉ. नोसी और अभिषेक एक साथ दुनिया भर के अलग-अलग देश घूम रहे हैं, जिसका वीडियो वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर करते रहते हैं.
कपल बोला- लगा कि किसी पेंटिंग में आ गए
कपल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी स्विटजरलैंड ट्रिप का वीडियो पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने बताया कि वह एक गांव घूमने गए. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि सच कहूं तो ऐसा लगा जैसे किसी पेंटिंग में आ गए हों. वीडियो में नोसी कहती हैं. हम लोग स्विटजरलैंड के गांव देखने गए थे. ट्रेन से उतरते ही हम लोगों ने जो देखा, यकीन ही नहीं हुआ कि ये गांव है. सच में इतना aesthetic, इतना सुंदर... एक पल के लिए लगा कि हम किसी पेंटिंग के अंदर आ गए हैं.
स्विटजरलैंड की नदी की सफाई देख हुए हैरान
नोसी ने वीडियो में बताया कि फिर थोड़ा आगे चले तो वहां के गांव की सड़कें देखी. इतनी साफ कि एक पॉट होल नहीं... न कहीं धूल, न कहीं कचरा. मतलब सड़क पर ढूंढने से भी गंदगी नहीं मिल रही थी. फिर हम यहां की नदी के पास पहुंचे. नोसी आगे कहती हैं, नदी का पानी इतना था कि नीचे के पड़े पत्थर तक दिख रहे हैं. ना फूल, गंदगी, कचरा, कपड़े कुछ भी नहीं थे. भारतीय कपल ने कहा कि हम लोगों के मन में एक बात आई कि यहां के लोग इन नदियों की पूजा भी नहीं करते हैं. फिर भी इन्हें कितना साफ रखा हुआ है.
'पहाड़ों पर चल रही ट्रेन का सीन जैसे मूवी हो'
स्विटजरलैंड के गांव में बने घरों को देखकर भारतीय कपल हैरान रह गया. नोसी वीडियो में कहती हैं कि इन लोगों ने क्या घर बना रखे हैं. एक से बढ़कर एक सुंदर घर और घरों के बाहर लग्जरी कारें खड़ी हैं. मुझे तो विश्वास ही नहीं होता कि ये सच में गांव है? वह आगे कहती हैं, "हमारे इंडिया में गांव बिल्कुल ऐसे नहीं होते हैं और यहां के पहाड़ों पर ऐसी-ऐसी ट्रेन चल रही हैं कि देखकर लग रहा था कि किसी कार्टून मूवी का सीन चल रहा हो. जिन पहाड़ों तक ट्रेन नहीं पहुंचती, वहां के लिए इन्होंने केबल कार लगा रखी है. यहां आकर ऐसा लग रहा था, जैसे दिमाग का सारा स्टेस खत्म हो गया हो.
यह भी पढे़ं-
भारत में बैठी मां के 'करीब' 24 घंटे रहता है US में नौकरी कर रहा बेटा, बोला- दूर रहना मुश्किल था
मालिक के साथ खेलते-खेलते बिल्ली बन गई टेबल टेनिस स्टार, Tabby Cat Dagwood की है अनोखी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं