Viral Video: 30 साल की उम्र में पहली बार विदेशी घूमने गई भारतीय लड़की ने दूसरे देश और भारत के बीच अंतर के बारे में बात की है. कंटेंट क्रिएटर लड़की ने पहली विदेशी ट्रिप के लिए भूटान (Bhutan) को चुना था. इसके बाद भूटान घूमने गई और वहां से आने के बाद अपना अनुभव शेयर किया. उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके वहां के रहन-सहन और भारत में लाइफ स्टाइल, ट्रांसपोर्ट, लोगों के बिहेवियर के बारे में और लड़कियों के सुरक्षा को लेकर भी तुलना की है. भारतीय लड़की ने कहा कि हम भूटान से बहुत कुछ सीख सकते हैं. मैंने सोचा नहीं था कि दुनिया इतनी अलग दिख सकती है.
'बिना वजह मर्दों का घूरना नहीं है'
भारतीय लड़की व कंटेंट क्रिएटर नेहा राणा ने अभी हाल ही में इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो के साथ नेहा ने कैप्शन में लिखा कि मैं भारत में पैदा हुई और वहीं पली-बढ़ी. एक भारतीय महिला के तौर पर मैंने अपनी ज़िंदगी में कई चीज़ों को सामान्य मान लिया था. अपनी 30 साल की ज़िंदगी में पहली बार मैं किसी दूसरे गई थी, वह देश था भूटान. वहां पहुंचने के बाद पहली बार मुझे एहसास हुआ कि हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी असल में कितनी अलग दिख सकती है.
नेहा ने भारत-भूटान के बीच बताया अंतर
वहीं, वीडियो में वह भारत और भूटान के बीच अंतर बताते हुए कहती हैं. अभी मैं भारत में हूं, देख सकते हैं कि यह तरफ कैसा दिखता है. बहुत अधिक ट्रैफिक है. गलत साइड ड्राइविंग, लोग सड़क पर लड़ रहे हैं. हर जगह कूड़ा ही कूड़ा... पुरुष बिना किसी कारण के बस घूर रहे हैं. वीडियो में नेहा खुद को भूटान में एंटर करते दिखाते हुए कहती हैं कि अब भूटान में देखिए. मैं एक व्यस्त सड़क पर चल रही हूं और मुझे कोई भी नहीं देख रहा है. पूरी तरह से सुरक्षित हूं. सड़कों पर कोई भी हॉर्न नहीं बजा रहा है.
वहां की सड़कें दिखाते हुए नेहा कहती हैं कि देखिए ये कितना साफ है. कोई ट्रैफिक लाइट नहीं है, लेकिन हर कोई अपनी लेन में है. वह आगे जेब्रा क्रॉसिंग से खुद को सड़क पार करते हुए दिखाती हैं, इस दौरान वहां तुरंत एक कार रुक जाती हैं. वह कहती हैं कि मैं रोड क्रॉस कर रही हूं और यह कार रुक गई. मैं यह सब भारत को नीचा दिखाने के लिए नहीं कर रही हूं. लेकिन मुझे एहसास हुआ कि अगर हम अपने आस-पास की ज़िम्मेदारी लें, तो हमारे शहर भी अलग दिख सकते हैं.
यह भी पढे़ं-
स्विटजरलैंड के गांव देखने पहुंचा भारतीय कपल, बोला- यकीन नहीं हुआ, ये गांव ही है
'पैसे दो मेरे...' गुरुग्राम मॉल में 186 रुपए किराए के लिए लड़की से भिड़ा रैपिडो ड्राइवर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं