इंटरनेट पर अपने डांस की वजह से पहचाने जाने वाले अमेरिका के रिकी पॉन्ड (Ricky Pond) अब भारत में काफी फेमस हो चुके हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर उनके धमाकेदार डांस वीडियोज वायरल होते रहते हैं. रिकी पॉन्ड (Ricky Pond) का इंस्टाग्राम अकाउंट उनके डांस वीडियोज से भरा पड़ा है. अपने हर वीडियो में उन्हें बॉलीवुड गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. वहीं, अब एक बार फिर से डासिंग डैड अपनी एक स्पेशल डांस परफॉर्मेंस को लेकर सोशल मीडिया पर छा गए हैं.
इस बार उन्होंने बादशाह के नए सॉन्ग जुगनू (Jugnu) पर डांस किया है. उनके इस वीडियो में उनका बेटा भी डांस करते हुए नजर आ रहा है. बाप-बेटे की जोड़ी ने बादशाह के गाने पर काफी बेहतरीन डांस किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिकी अपने बेटे और बेटी के साथ कैसे जुगनू पर डांस कर रहे हैं. रिकी पॉन्ड का ये डांस वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. जबरदस्त डांस स्टेप्स के कारण ‘डांसिंग डैड' के तौर पर मशहूर रिकी पॉन्ड की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रिकी पॉन्ड का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर बड़ी तेजी से पॉपुलर हो रहा है. इसलिए लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं. अपने डांस वीडियोज की बदौलत सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है. आपको बता दें कि रिकी पॉन्ड ने कुछ दिनों पहले ही बचपन का प्यार पर भी कमाल का डांस किया था. उनका ये वीडियो भी लोगों को बेहद पसंद आया था.
सोशल मीडिया पर रिकी पॉन्ड जब भी कोई डांस वीडियो (Dance Video) शेयर करते हैं तो उस पर लोग जमकर कमेंट करते हैं. उनका नया वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि ऐसा डांस किसी के भी चेहरे पर मुस्कान ला सकता है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि जब भी आप बोरियत महसूस करे तो रिकी पॉन्ड के डांस वीडियोज देख लीजे. जबकि कुछ और लोगों ने रिकी पॉन्ड के डान्स की जमकर तारीफ की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं