विज्ञापन

जबलपुर से हरिद्वार के लिए चलेगी सीधी ट्रेन! सतना, चित्रकूट, कानपुर, बरेली और मुरादाबाद होते हुए पहुंचेगी तीर्थ नगरी

Jabalpur to Haridwar New Train: जबलपुर से हरिद्वार के बीच एक नई साप्ताहिक ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. सतना, चित्रकूट, बांदा और कानपुर से गुजरने वाली यह ट्रेन रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही विंध्य-बुंदेलखंड के यात्रियों की राह आसान करेगी. जानिए इस संभावित ट्रेन का रूट, स्टॉपेजेज और टाइमिंग की पूरी डिटेल.

जबलपुर से हरिद्वार के लिए चलेगी सीधी ट्रेन! सतना, चित्रकूट, कानपुर, बरेली और मुरादाबाद होते हुए पहुंचेगी तीर्थ नगरी
जबलपुर से हरिद्वार के बीच एक नई साप्ताहिक ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है.
NDTV
  • पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर से हरिद्वार के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है.
  • यह नई ट्रेन मध्य प्रदेश के कई जिलों से होते हुए उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्टेशनों से गुजरकर हरिद्वार पहुंचेगी.
  • प्रस्तावित ट्रेन का रूट जबलपुर से शुरू होकर सतना, चित्रकूट, कानपुर सेंट्रल, बरेली और मुरादाबाद से गुजरता है.

Jabalpur to Haridwar New Train Proposal 2026: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है. दरअसल, पश्चिम मध्य रेलवे के तहत जबलपुर से हरिद्वार के बीच एक नई साप्ताहिक ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. यह ट्रेन मध्य प्रदेश के जबलपुर से शुरू होकर सतना, चित्रकूट धाम कर्वी, बांदा और उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल, बरेली और मुरादाबाद होते हुए हरिद्वार तक जाएगी. हालांकि, अभी यह केवल एक प्रस्ताव है और इसे रेलवे बोर्ड की अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है.

तीर्थ नगरी हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे के सामने एक नए रूट पर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा गया है. इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के जबलपुर से सीधे हरिद्वार के लिए नई ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के यात्रियों को उत्तराखंड की यात्रा करने में काफी आसानी होगी. यह ट्रेन मध्य प्रदेश के कई जिलों से गुजरते हुए उत्तर प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड पहुंचेगी. वर्तमान में यह प्रस्ताव प्रक्रिया में है और रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलने के बाद इसके संचालन की आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

संभावित टाइम टेबल और रूट

जबलपुर से हरिद्वार

  •  जबलपुर (रवानगी): बुधवार  शाम 6:35 बजे
  •  सतना: बुधवार  रात 9:45 बजे
  •  चित्रकूट धाम कर्वी: गुरुवार  रात 12:10 बजे
  •  बांदा: गुरुवार  रात 12:40 बजे
  •  कानपुर सेंट्रल: गुरुवार  सुबह 3:20 बजे
  •  बरेली: गुरुवार  सुबह 8:40 बजे
  •  मुरादाबाद: गुरुवार  सुबह 10:20 बजे
  •  हरिद्वार (आमद): गुरुवार  दोपहर 1:20 बजे

 हरिद्वार से जबलपुर

  •  हरिद्वार (रवानगी): गुरुवार  शाम 4:20 बजे
  •  मुरादाबाद: गुरुवार  शाम 7:17 बजे
  •  बरेली: गुरुवार  रात 8:55 बजे
  •  कानपुर सेंट्रल: शुक्रवार  सुबह 3:10 बजे
  •  बांदा: शुक्रवार  सुबह 5:52 बजे
  •  चित्रकूट धाम कर्वी: शुक्रवार  सुबह 6:45 बजे
  •  सतना: शुक्रवार  सुबह 8:30 बजे
  •  जबलपुर (आमद): शुक्रवार  सुबह 11:15 बजे

यह भी पढ़ें- जयपुर से माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, दिल्ली और जम्मू तवी समेत होंगे 8 स्टेशन

प्रस्तावित  स्टॉपेज

यह ट्रेन अपने मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी. मुख्य स्टॉपेज में सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, चित्रकूट धाम कर्वी, बांदा, भरवा सुमेरपुर, भीमसेन, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, बालामऊ, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद और लक्सर शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें- अब आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर दमघोटू भीड़ का नहीं करना पड़ेगा सामना, रेलवे की नई व्यवस्था से बदल जाएगी तस्वीर 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, Jabalpur Train, Haridwar Train, Railway News, Train News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com