विज्ञापन

गजब! पति ने नहीं मांजे बर्तन तो पत्नी ने बुला ली पुलिस, माजरा सुनकर थानेदार भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी!

यूपी के बस्ती में किचन की 'जंग' जब थाने पहुंची, तो सिंक में पड़े जूठे बर्तनों ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए. बीवी का पारा ऐसा चढ़ा कि पति की 'क्लास' लगाने के लिए सीधा 112 डायल कर खाकी वर्दी वालों को ही घर बुला लिया.

गजब! पति ने नहीं मांजे बर्तन तो पत्नी ने बुला ली पुलिस, माजरा सुनकर थानेदार भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी!
बस्ती की 'बर्तन जंग': सिंक में जूठे बर्तन देख बीवी ने घुमाया पुलिस का नंबर, थाने में उड़े हंसी के फव्वारे!
AI

Husband wife dispute: पति-पत्नी के बीच नोक-झोंक तो आम बात है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बस्ती में यह झगड़ा सीधे पुलिस की चौखट तक जा पहुंचा.  वजह कोई बड़ी मारपीट या दहेज नहीं, बल्कि सिंक में पड़े 'जूठे बर्तन' थे. जब पत्नी ने देखा कि पति 'महाराज' ने बर्तन नहीं चमकाए हैं, तो उन्होंने आव देखा न ताव, सीधा 112 डायल कर दिया. आगे जो हुआ, उसे पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे. 

ये भी पढ़ें:-मटन से भरा पतीला लेकर थाने पहुंच गया शख्स, थानेदार ने भी नहीं सुनी थी ऐसी अजीबोगरीब शिकायत

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में एक ऐसा वाकया हुआ है जिसने खाकी वर्दी वालों को भी सिर खुजलाने पर मजबूर कर दिया. आमतौर पर पुलिस संगीन जुर्म या बड़े झगड़ों के लिए मौके पर दौड़ती है, लेकिन यहां मामला रसोई की 'साफ-सफाई' से जुड़ा था, जैसे ही एक महिला शाम को खाना बनाने किचन में दाखिल हुई, वहां बर्तनों का ढेर देखकर उसका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

बर्तन नहीं मांजे तो बज गया पुलिस की सायरन (Wife Dials 112 After Husband Refuses to Wash Dishes)

सोशल मीडिया पर वायरल खबर के मुताबिक, महिला ने अपने शौहर से कई बार बर्तन धुलने की गुजारिश की थी, जिसे 'मियां' ने नजरअंदाज कर दिया. जब सिंक में जूठे बर्तन पड़े मिले, तो बीवी ने इसे अपनी तौहीन समझा और पति से उलझ पड़ी. बात इतनी बढ़ी कि उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर दिया. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्हें लगा कि शायद कोई बड़ा हादसा हुआ है, लेकिन असलियत जानकर पुलिसवाले भी अपनी हंसी जब्त नहीं कर पाए.

ये भी पढ़ें:-फ्लाइट में पैसेंजर ने ऐसे पूरी की अपनी सालों पुरानी हसरत, देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

साहब! बिना बर्तन धुले रात की रोटी कैसे बनेगी? (husband did not wash utensils)

सोशल मीडिया के मुताबिक, जब पुलिस के सामने पत्नी ने अपना पक्ष रखते हुए मासूमियत से पूछा, 'साहब, अब आप ही बताइए, अगर बर्तन साफ नहीं होंगे तो रात का खाना कैसे पकेगा?' पति 'महोदय' इस पर खामोश खड़े रहे. पुलिसकर्मियों ने अपनी हंसी दबाते हुए दोनों को काफी देर तक प्यार से समझाया और सुलह कराई. बताया जा रहा है कि इस जोड़े की शादी को अभी महज दो साल ही हुए हैं और फिलहाल उनकी कोई औलाद नहीं है.

ये भी पढ़ें:-LPG खत्म? टेंशन नहीं...किचन वेस्ट से ऐसे बनाओ अपना फ्यूल

इलाके में चर्चा का विषय बनी 'बर्तन वाली जंग' (husband wife dispute)

बताया जा रहा है कि, यह पति-पत्नी का आपसी घरेलू विवाद था, जिसे मौके पर ही शांत करा दिया गया. फिलहाल यह किस्सा पूरे गांव में 'नमक-मिर्च' लगाकर सुनाया जा रहा है. लोग कह रहे हैं कि भाई साहब, अब तो बर्तन मांजने में ही भलाई है, वरना पुलिस कभी भी दरवाजे पर दस्तक दे सकती है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Husband Wife Dispute, Husband Did Not Wash Utensils, Wife Called The Police, UP Police Funny News, Husband Wife Fight Over Dishes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com