विज्ञापन

पति-पत्नी के विवाद में सड़क पर हाई-वॉल्टेज ड्रामा, पुलिस के सामने एक-दूसरे पर बरसाए मुक्के

पति-पत्नी का विवाद पहले भी पुलिस थाने तक पहुंच चुका है. कोर्ट के आदेश के बाद युवक हर महीने युवती को गुजारा भत्ता भी दे रहा है.

पति-पत्नी के विवाद में सड़क पर हाई-वॉल्टेज ड्रामा, पुलिस के सामने एक-दूसरे पर बरसाए मुक्के
मारपीट में एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई.

फतेहाबाद में पति-पत्नी का विवाद मारपीट में तब्दील हो गया. ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे की जमकर पिटाई की. घटना शहर की ग्रीन पार्क कॉलोनी की है. जब पुलिस मौके पर भी पहुंची तब भी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर थप्पड़-मुक्के बरसाते रहे. एक महिला घायल भी हो गई, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. शनिवार (16 मई) का यह घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया. इसका फुटेज भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. 

लड़की चाहती है घर का मालिकाना हक

झगड़ा होता देख क्षेत्र के स्थानीय पार्षद ने डायल 112 पर सूचना दी. उनके कॉल के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसी दौरान, लड़की पड़ोसी के घर की छत से कूदकर नीचे आई और फिर मारपीट के आरोप लगाए गए. पार्षद के मुताबिक, दोनों पक्ष के बीच कई बार बहस हो चुकी है. बताया जा रहा है कि विवाद डेढ़ करोड़ रुपए के घर से जुड़ा है, जिसे लेकर युवती मालिकाना हक की मांग कर चुका है. लड़की के घरवाले भी लगातार उसके पक्ष में है. यही विवाद बढ़ते-बढ़ते हुए मारपीट तक पहुंच गया. 

कोर्ट के आदेश के बाद हर महीने खर्च दे रहा युवक

ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी करीब 4 साल पहले ईस्सर की लड़की से हुई थी. पत्नी और ससुरालवालों ने उस पर 8 महीने पहले दहेज और घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया. कोर्ट ने हर महीने गुजारा खर्च देने के आदेश दिए थे. इसके बाद से ही युवक हर महीने 7 हजार रुपए खर्च पत्नी को दे रहा है.

पति का आरोप- पत्नी ने मेरे कपड़े फाड़े 

युवक की शिकायत है, "फिर भी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोग हमारे मकान पर कब्जा करना चाहते हैं. जबकि मकान मेरी मां के नाम है. मां फिलहाल गांव किशनगढ़ में रह रही है. पत्नी के चाचा देवतराम और हनुमान ने पहले भी ईंट से हमला किया था. घटना के वक्त लड़की पड़ोस के घर में बैठी थी. दीवार फांदकर वह घर की तरफ आई और आते ही लड़ने लगी. मेरे भी कपड़े फाड़ दिए गए."

युवती ने भी दी थी पुलिस में शिकायत

सिविल अस्पताल में दाखिल घायल युवती ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद 8 महीने से ससुराल के मकान के पॉर्च में रह रही है. लड़के का भाई और उसके दोस्त उससे बदतमीजी भी करते हैं. पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी. उसका दो साल का बेटा भी बीमार रहता है. शनिवार को वह घर से बाहर दवाई लेने के लिए गई तो उसका सामान जला दिया गया था. इस बार भी उसे ऐसी ही आशंका थी, जिसके चलते उसने खुद पुलिस बुलाई थी.  

यह भी पढ़ेंः 1 अकाउंट, 200 से ज्यादा शिकार और 15 करोड़ रुपये की ठगी...बेगूसराय में साइबर फ्रॉड के रैकेट का खुलासा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fatehabad Video, Husband Wife Dispute, Family Dispute, Crime News, Haryana News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com