उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया. सरकार ने बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 19 IAS और 9 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया. प्रशासनिक फेरबदल के तहत देहरादून के डीएम से लेकर गढ़वाल कमिश्नर तक कई अहम पदों पर बदलाव किया गया है.
देहरादून के डीएम अब तक आईएएस सविन बंसल थे. उन्हें हटाकर अब आशीष चौहान को देहरादून का डीएम बनाया गया है. साथ ही उन्होंने स्मार्ट सिटी का सीईओ भी बनाया गया है.
किन IAS का हुआ ट्रांसफर?
- आईएएस बीवीआरसी पुरुषोत्तम को उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया.
- आईएएस रंजीत कुमार सिंह से उच्च शिक्षा सचिव का प्रभार हटाया गया.
- आईएएस विनय शंकर पांडे को सचिव नागरिक उड्डयन और सचिव स्वास्थ्य बनाया गया.
- आईएएस सविन बंसल से DM देहरादून का प्रभार हटा.
- आईएएस सोनिका से आयुक्त कर महानिरीक्षक निबंधन का प्रभार हटा.
- आईएएस आनंद स्वरूप बने आयुक्त गढ़वाल मंडल.
- आईएएस आशीष चौहान को DM देहरादून और CEO स्मार्ट सिटी का जिम्मा दिया गया.
- आईएएस मनुज गोयल से मिशन निदेशक NHM का प्रभार हटा.
- आईएएस संजय कुमार बने निदेशक समाज कल्याण हल्द्वानी.
- आईएएस अभिषेक रोहिल्ला को CEO PMGSY बनाया गया.
- आईएएस सौरभ गहरवार बने अपर सचिव आपदा प्रबंधन पुनर्वास विभाग.
- आईएएस आलोक कुमार पांडे को नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया.
- आईएएस नमामि बंसल बनीं अपर सचिव विद्यालय शिक्षा विभाग.
- आईएएस दीप्ति सिंह को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का जिम्मा मिला.
- आईएएस प्रतीक जैन बने आयुक्त कर महानिदेशक निबंधन.
- आईएएस अपूर्वा पांडे को जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया.
- आईएएस आकांक्षा कोणडे बनीं महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा.
- आईएएस प्रवीण कुमार से अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून का प्रभार हटा.
- सचिवालय सेवा महावीर सिंह चौहान बने अपर सचिव लोक निर्माण विभाग मिला है.
इन PCS अफसरों का भी ट्रांसफर
- पीसीएस गिरधारी सिंह रावत बने अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, स्वराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग.
- पीसीएस इलागिरी को निदेशक दुग्ध विकास और निदेशक महिला डेयरी का प्रभार दिया गया.
- पीसीएस सुंदरलाल सेमवाल बने अपर सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग.
- पीसीएस सुनील सिंह बने अपर सचिव गृह विभाग.
- पीसीएस अनिल गर्ब्याल को महाप्रबंधक परिवहन निगम लगाया गया.
- पीसीएस जितेंद्र कुमार बने अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरिद्वार.
- पीसीएस योगेश मेहरा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया.
- पीसीएस प्रमोद कुमार बने डिप्टी कलेक्टर.
- पीसीएस फिंचाराम को अपर जिलाधिकारी पौड़ी बनाया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं