विज्ञापन

दुनिया भारत के युवाओं को लेकर बेहद उत्साहित; रोजगार मेले में PM मोदी ने कर दी दिल खुश कर देने वाली बात

PM Modi Rojgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस दौरान उन्होंने देश के युवाओं को एक खास संदेश दिया.

दुनिया भारत के युवाओं को लेकर बेहद उत्साहित; रोजगार मेले में PM मोदी ने कर दी दिल खुश कर देने वाली बात
pm modi rojgar mela 2026
  • PM नरेंद्र मोदी ने 19वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए
  • मोदी ने हाल की पांच देशों की यात्रा का उल्लेख करते हुए भारत के युवाओं की विश्व स्तरीय प्रशंसा की
  • 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश किया जा रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 19वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 1,000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे. इन सभी लोगों की विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में हाल ही में नियुक्ति हुई है. पीएम मोदी ने इस दौरान अपनी हाल के पांच देशों की यात्रा का भी जिक्र किया. पीएम ने देश की युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया भारत के युवाओं और भारत की टेक्नोलॉजिकल प्रोग्रेस को लेकर बहुत उत्साहित है.आज दुनिया भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है. पीएम ने कहा कि देश के नौजवानों को ग्लोबल एक्सपोजर भी मिले. 

दुनिया भारत के युवाओं को कैसे देखती है,मोदी ने बताया

पीएम मोदी ने रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बताया कि अभी दो दिन पहले मैं पांच देशों की यात्रा करके लौटा हूं.कहने को तो ये सिर्फ पांच देशों की यात्रा थी, लेकिन इस दौरान मेरी दर्जनों देशों की बड़ी बड़ी कंपनियों के लीडर्स से बातें हुईं, विस्तार से चर्चा हुईं. इस दौरान हर जगह मैंने एक बात समान रूप से महसूस की है.दुनिया भारत के युवाओं और भारत की टेक्नोलॉजिकल प्रोग्रेस को लेकर बहुत उत्साहित है.आज दुनिया भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है.

युवाओं से पीएम को क्या उम्मीद?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देशभर के हजारों युवाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है.आज 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला है.आज आप सभी देश की विकास यात्रा में अहम भागीदार बन रहे हैं.जिम्मेवार भागीदार बन रहे हैं. रेलवे, बैंकिंग, डिफेंस, स्वास्थ्य, शिक्षा और दूसरे कई क्षेत्रों में आप सभी नई जिम्मेदारियां संभालने जा रहे हैं. आने वाले वर्षों में विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में आप सभी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं.

'देश के नौजवानों को ग्लोबल एक्सपोजर भी मिले'

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत भी दुनिया के अलग अलग देशों के साथ पार्टनरशिप कर रहा है.इसका उद्देश्य यही है कि भारत के युवाओं को अवसर मिले, रोजगार मिले, उनका सामर्थ्य खिल उठे.साथ ही साथ मैं चाहता हूं कि देश के नौजवानों को ग्लोबल एक्सपोजर भी मिले.

‘2047 तक विकसित भारत' लक्ष्य, निवेश से बढ़ेंगे रोजगार'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हर भारतीय एक बड़े संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और वह है 2047 तक विकसित भारत का निर्माण. उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहा है,जिससे युवाओं के लिए लाखों नई रोजगार संभावनाएं पैदा हो रही हैं.

PM मोदी ने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण की पूरी सप्लाई चेन विकसित की जा रही है और आने वाले समय में भारत की 10 प्रमुख सेमीकंडक्टर यूनिट्स वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगी. उन्होंने बताया कि देश शिपबिल्डिंग से लेकर रिपेयर और ओवरहॉल तक का पूरा इकोसिस्टम विकसित कर रहा है.इसके लिए करीब ₹75,000 करोड़ का निवेश किया जा रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में MRO (Maintenance, Repair, Overhaul) सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. इससे एविएशन सेक्टर को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे. 
 

यह भी पढ़ें- 'धमकी से डर तो लगता ही है'... पीएम मोदी को बंगाल में झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार की आपबीती

यह भी पढ़ें- मार्को रूबियो आज से भारत दौरे पर, पीएम मोदी से आज मुलाकात, कोलकाता, आगरा, जयपुर भी जाएंगे, जानें पूरा शेड्यूल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com