LSG vs PBKS LIVE Score: आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में आज (23 मई) लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में सात बजे आएंगे. वहीं मैच का लाइव रोमांच आधे घंटे बाद यानी कि 7.30 बजे से देखने को मिलेगा. मैच के दौरान पंजाब की पूरी कोशिश रहेगी कि वह इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस में बनी रही. वहीं लखनऊ की टीम आखिरी मुकाबले को जीतकर सम्मान के साथ टूर्नामेंट से विदाई लेना चाहेगी. (Scorecard)
आज के मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
Here are the LIVE Score and Updates of LSG vs PBKS, IPL 2026 Match, Straight from Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Cricket Stadium and Lucknow
LSG vs PBKS LIVE: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ में टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया है.