विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2022

शेर प्यास बुझाने के लिए नदी में पी रहा था पानी,लेकिन छोटे कछुए ने नाक में कर दिया दम, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ

एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शेर अपनी प्यास बुझाने के लिए नदी में पानी पीने के लिए जाता है, लेकिन वहां एक छोटा सा कछुआ शेर को इस कदर परेशान कर देता है कि शेर पानी ही नहीं पी पाता.

शेर प्यास बुझाने के लिए नदी में पी रहा था पानी,लेकिन छोटे कछुए ने नाक में कर दिया दम, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ
शेर प्यास बुझाने के लिए नदी में पी रहा था पानी,लेकिन छोटे कछुए ने नाक में कर दिया दम

जंगल के राजा शेर का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. शेर इतना खतरनाक होता है कि अगर कोई एक बार उसके सामने आ जाए तो उसका बचना नामुमकिन ही है. लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि जिस जंगल के राजा से हर कोई डरता है, वो भी किसी से डर सकता है. वो भी एक छोटे से कछुए से. जी हां, ऐसा हो सकता है. क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शेर अपनी प्यास बुझाने के लिए नदी में पानी पीने के लिए जाता है, लेकिन वहां एक छोटा सा कछुआ शेर को इस कदर परेशान कर देता है कि शेर पानी ही नहीं पी पाता. ये वीडियो देखकर आपको भी यकीन नहीं होगा.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शेर नदी के किनारे पर बैठकर पानी पी रहा है. तभी आप देखेंगे कि एक छोटा सा कछुआ पानी में तैरते हुए शेर के पास जाता है और उसके मुंह के पास जाकर उसे परेशान करने लगता है. फिर शेर उस जगह से उठकर दूसरी जगह पानी पीने लगता है, लेकिन कछुआ वहां भी पहुंच जाता है और उसे परेशान करने लगता है.

देखें Video:

तो देखा आपने कैसे एक छोटे से कछुए ने शेर की नाक में दम कर दिया और उसे पानी नहीं पीने दिया. इस वीडियो को finestofworld नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को अबतक 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी आ रहे हैं. एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा- मेरे तालाब से बाहर निकलो.

आलिया-रणबीर की शादी | मिस्टर एंड मिसेज कपूर: फोटो के लिए पोज देने के बाद आलिया को गोद में उठाकर ले गए रणबीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Turtle Bothered The Lion, Viral Video Of Turtle And Lion, Turtle And Lion Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com