विज्ञापन

⁠3 साल की बच्ची ने वो कर दिखाया जिसे करने में लोगों की उम्र बीत जाती है, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

दुनिया भर के 6 अलग-अलग रिसॉर्ट्स में कुल 12 डिज्नी थीम पार्क मौजूद हैं. ये सभी पार्क अमेरिका, फ्रांस, जापान, चीन और हॉन्ग कॉन्ग में स्थित हैं.

⁠3 साल की बच्ची ने वो कर दिखाया जिसे करने में लोगों की उम्र बीत जाती है, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
बहुत से बच्चों के लिए डिज्नी थीम पार्क घूमने का मौका किसी सपने के सच होने जैसा होता है. लेकिन बूटसी डैरिंगटन के लिए यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का एक जरिया बन गया.
X@GWR

Viral Video: अमेरिका में रहने वाली 3 साल की बच्ची ने दुनिया के सभी डिज्नी थीम पार्क घूमकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. 14 सितंबर को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स से यह जानकारी शेयर करते हुए इसकी पुष्टि की है. पोस्ट के मुताबिक, इस अनोखे रिकॉर्ड को बनाते वक्त बूट्सी डैरिंगटन की उम्र महज 3 साल और 139 दिन थी.

जापान से शुरू हुआ सफर, पेरिस में मिली मंजिल

गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, बूट्सी ने अपने एडवेंचर की शुरुआत मार्च 2024 में की थी. उस वक्त उनकी उम्र मात्र 11 महीने ही थी. तब उन्होंने अपना पहला पार्क जापान का डिज्नी सी टोक्यो घूमा था. वहां से शुरू होकर यह सफर 3 महाद्वीपों और 4 अलग-अलग देशों से गुजरा. कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा के फेमस पार्क्स में खूब मस्ती करने के बाद, उनका यह वर्ल्ड रिकॉर्ड वाला टूर फ्रांस के डिज्नीलैंड पेरिस में जाकर पूरा हुआ.

माता-पिता और भाई भी रहे सफर में साथ

हालांकि, बूट्सी इस सफर पर अकेली नहीं थीं. उनके साथ उनके 5 साल के बड़े भाई ब्रिग्स और माता-पिता जेस और स्टीव भी थे. अमेरिका के इडाहो राज्य में रहने वाला यह परिवार सोशल मीडिया पर अपने ट्रैवल पेज के लिए काफी मशहूर है. बूट्सी के माता-पिता दुनिया को यह दिखाना चाहते थे कि छोटे बच्चों के साथ ट्रैवल करना न सिर्फ मुमकिन है, बल्कि बहुत मजेदार भी है. खुद बूट्सी का कहना है कि उन्हें इस पूरे सफर में सबसे ज्यादा मजा अपने बड़े भाई के साथ ही आया, क्योंकि हर तरह की एक्साइटमेंट और राइड्स का मजा शेयर करने के लिए ब्रिग्स ही उनके सबसे फेवरेट इंसान हैं.

पेरिस में मिला गिनीज सम्मान

डिज्नीलैंड पेरिस की रतातुई थीम वाली खूबसूरत गलियों से होते हुए इस सफर का अंत एक शानदार जश्न के साथ हुआ. वहां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारी विलियम सिंडेन मौजूद थे, जिन्होंने आधिकारिक तौर पर बूट्सी को सबसे कम उम्र की चैंपियन घोषित किया. बूट्सी की मां जेस ने खुशी जताते हुए कहा कि अपनी बेटी को सभी 12 पार्क्स का अनुभव करते और अपने भाई के साथ प्यारी यादें बनाते देखना उनके लिए सबसे खास पल था. वहीं, अधिकारी विलियम ने भी इस पल को शानदार बताते हुए उम्मीद जताई कि यह परिवार अपने इस मजेदार एडवेंचर को हमेशा एक सुनहरी याद की तरह संजो कर रखेगा.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं. कुछ लोग बूट्सी को बधाई दे रहे हैं, जबकि कुछ उनके माता-पिता की रईस की बात कहकर लिखकर रहे हैं कि समय और पैसा हो तो कोई भी यह कर सकता है.

एक यूजर ने कहा, 'काफी पैसे और समय होने पर किसी अमीर आदमी का बच्चा यह रिकॉर्ड तोड़ देगा.'

दूसरे यूजर ने कहा, 'कुछ सालों में उसे इनमें से कुछ भी याद नहीं रहेगा.'

तीसरे यूजर ने कहा, 'मेरे छोटे बच्चे को थोड़ी और कोशिश करने की जरूरत है.'

चौथे यूजर ने कहा, 'मैं इतना अमीर बनने की प्रार्थना करता हूं.'

कम उम्र में बच्चों को घूमाने पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

हार्वर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, जीवन के शुरुआती 3 सालों में बच्चे का दिमाग हर सेकंड 10 लाख से अधिक नए न्यूरल कनेक्शन बनाता है. भले ही बच्चे को बाद में घटनाओं की सीधी याद न रहे, लेकिन सफर का नया माहौल और विजुअल्स उसके ब्रेन आर्किटेक्चर को जीवनभर के लिए मजबूत कर देते हैं.

ये भी पढ़ें:- ⁠23 साल की उम्र में बचपन का सपना पूरा करना वाले Gen Z ने बताया पहाड़ों में रहने का खर्च, कहा- 'मैं 0 रेंट देता हूं'

ये भी पढ़ें:- मिस यूनिवर्स इंडिया फिनाले के कुछ दिन बाद काम पर लौटीं फाइनलिस्ट, बेंगलुरु के गूगल ऑफिस से शेयर किया वीडियो

यह VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guinness World Record, Disney Parks, Bootsie Darrington, Disneyland, Youngest Visitor Record
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com