विज्ञापन

कनाडा के इस कमाल के कुत्ते ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 60 सेकंड में पार कर दिए 56 इंसान

Dog Jumping World Record 2026: सोशल मीडिया पर एक डॉग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने 1 मिनट में 56 लोगों की पीठ पर दौड़कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला.

कनाडा के इस कमाल के कुत्ते ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 60 सेकंड में पार कर दिए 56 इंसान
Guinness World Records Dog Stunt: 56 लोगों की पीठ के ऊपर से दौड़कर ऑस्ट्रेलियाई शेफर्ड ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें हैरतअंगेज वीडियो
X@GWR

Viral Video: कनाडा में एक पालतू कुत्ते ने इंसानों के ऊपर से सबसे ज्यादा बार कूदने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है. इस डॉग का नाम शार्डोने है, जिसने महज 60 सेकंड में 56 लोगों की कतार को पार किया. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस कारनामे का वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में क्या दिखा?

क्लिप की शुरुआत में दर्जनों लोग जमीन की तरफ झुककर एक ब्रिज की तरह लाइन बनाकर खड़े नजर आ रहे हैं. इशारा मिलते ही यह डॉग तेज स्पीड में दौड़ता है उन लोगों की पीठ पर दौड़ने लगता है. चौंकाने वाली बात यह है कि पूरे रास्ते उसने एक बार भी अपनी रफ्तार कम नहीं की और न ही उसका संतुलन बिगड़ने दिया.

ट्रेनर की मेहनत लाई रंग

इस कामयाबी के पीछे उसकी मालकिन और ट्रेनर जेनिफर फ्रेजर का हाथ है. पूरे टास्क के दौरान वह शार्डोने के बगल में दौड़कर उसे गाइड करती दिखीं. उनकी सटीक ट्रेनिंग की बदौलत ही यह डॉग बिना किसी गलती के इस मुश्किल टास्क को इतने कम समय में पूरा करने में कामयाब रहा.

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शनएक्स

1 सितंबर 2026 को एक्स पर पोस्ट किए गए 23 सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने मजेदार रिएक्शन्स दिए. कुछ लोग इसे अपने-अपने आलसी डॉग्स से कंपेयर किया, जो दिन भर सोने का रिकॉर्ड बनाते हैं. जबकि कुछ ने कहा कि यह रुकना ही नहीं जानता. अगर 100 और लोगों को इसी कतार में खड़ा कर दिया जाए तो वो उन्हें भी पार करके आसानी से निकल जाएगा.

ये भी पढ़ें:- हनुमान अंश फिल्म के 'पार्वती' वाले गाने पर युवकों ने किया शानदार डांस, वीडियो देख लोग बोले- बहुत शानदार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guinness World Records, Viral Video, Canada, Pet Dog, Viral Dog Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com