गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक बेहद दिलचस्प और वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ब्रिटेन की रहने वाली लीया शटकीवर (Leah Shutkever) टेबल पर रखे बरीटो (burrito) पर तेजी से टूट पड़ती हैं और देखते ही देखते वो प्लेट पर बचा हुआ आखिरी टुकड़ा भी मुंह में डालकर अपनी जीभ दिखा देती हैं, ताकि ऑफिशियल जज चेक कर सकें. वीडियो में देखा जा सकता है कि, उन्होंने महज 30.75 सेकंड में पूरा बरीटो खाकर हर किसी को हैरान कर दिया.
ये भी पढ़ें:-मेटा स्मार्ट ग्लासेस की कीमत सुनकर उड़े मां के होश, रिएक्शन हुआ वायरल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
30.75 सेकंड में बरीटो खत्म करने की रफ्तार
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक मानकों के मुताबिक, लीया को ये चुनौती बेहद कम समय में पूरी करनी थी. उन्होंने टाइमर शुरू होते ही बिना रुके बरीटो खाना शुरू किया और घड़ी की सुई 30.75 सेकंड पर पहुंचते ही काम तमाम कर दिया. उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखकर वहां मौजूद जज भी दंग रह गए.
Fastest time to eat a burrito ⏱️ 🌯 30.75 seconds by Leah Shutkever 🇬🇧 pic.twitter.com/0OZRMAncvW
— Guinness World Records (@GWR) September 7, 2026
लीया शटकीवर का नाम रिकॉर्ड्स की दुनिया में नया नहीं
लीया पहले भी कई बार खाने से जुड़े अलग-अलग विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा चुकी हैं. उनकी गजब की स्पीड ईटिंग स्किल्स की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. इस नए कारनामे के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ से उन्हें आधिकारिक सर्टिफिकेट भी सौंपा गया.
ये भी पढ़ें:-'शॉक मत होना!' दुबई में 30 हजार रुपये महीना किराया, फिर भी रहने को मिली माचिस जैसी जगह
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट यूज़र्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कई लोग लीया के खाने की रफ्तार की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ मजाकिया अंदाज में लिख रहे हैं कि, 'इतनी जल्दी में तो हम पानी भी नहीं पी पाते.' शायद यही वजह है कि अब ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.
ये भी पढ़ें:-20 रुपये के वड़ा पाव के लिए दिल्ली की लड़की ने उड़ा दिए 15 हजार, हरकत देख लोग बोले- 'ये तो अमीरों का स्ट्रगल है!'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं