विज्ञापन

यूएस में गधे ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, खुशी में मालकिन बनवा रही तस्वीर वाली टी-शर्ट

यूएस में रहने वाले 16 साल के गधे 'हैंक' ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करा लिया है. इस कामयाबी से गधे की मालकिन इतनी खुश हैं कि उन्होंने इसके लिए खास जश्न मनाने की तैयारी की है.

यूएस में गधे ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, खुशी में मालकिन बनवा रही तस्वीर वाली टी-शर्ट
अमेरिका के गधे 'हैंक' ने सबसे लंबे कानों के लिए बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
Guinness World Records

Trending: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में रहने वाले 16 साल के एक गधे का नाम अब अधिकारिक तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness Book Of World Records) में दर्ज हो गया है. इस खुशी में उसकी मालकिन जेनिफर जी (Jennifer Gee) ने पूरे परिवार संग पार्टी की और गधे को गले लगाकर स्पेशल ट्रीट भी दी. इतना ही नहीं, अब वो गधे की तस्वीर वाली टी-शर्ट भी बनवा रही हैं.'

सबसे लंबे कानों वाला गधा

GWR के मुताबिक, इस गधे का नाम हैंक (Hank) है, जिसने जिंदा गधों में सबसे लंबे कान होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. हैंक के कान 17.12 इंच लंबे हैं, जो जॉर्जिया के पिछले रिकॉर्ड-होल्डर गधे 'होप' से लगभग 1.5 इंच लंबे हैं. इसी वजह से हैंक आसानी से यह खिताब जीत गया.

'5 साल पहले हैंक ने मुझे चुना था'

जेनिफर बताती हैं, 'हैंक से मेरी पहली मुलाकात 5 साल पहले हुई थी, जब वह बिक्री के लिए दूसरे गधों के साथ रखा गया था. उस वक्त हैंक खुद मेरे पास आ गया था, जैसे उसी ने मुझको मालिकन चुन लिया हो. उसने मेरा साथ तब तक नहीं छोड़ा जब तक कि मैंने उसे अपने साथ घर ले जाने का फैसला नहीं कर लिया.'

'लोग हमेशा लंबे कान देखकर हैरान होते'

जेनिफर ने आगे कहा, 'हैंक बहुत ही चंचल है, शायद इसी वजह से पिछले 5 सालों की दोस्ती में हमारे बीच एक गहरा रिश्ता बन गया. हैंक को सबसे ज्यादा मजा ट्रेल ऑब्सटेकल कॉम्पिटिशन में आता है. लेकिन मैं उसे जहां भी ले गई, लोग हमेशा यही कहते हैं कि उन्होंने इतने बड़े कान पहले कभी नहीं देखे.'

'दो गवाहों की मौजूदगी में नापे कान'

जेनिफर ने कहा, 'यही सोचकर अगस्त की शुरुआत में मैंने हैंक के कानों को इंच टैप से नापा का सोचा. जब मैंने रिजल्ट देखा तो मैं हैरान रह गई. उसके बाद सबसे ज्यादा लंबे थे. मुझे किसी ने पिछले रिकॉर्ड होल्डर्स के बारे में बताया, जिसके बाद मैंने दो अन्य गवाहों के सामने, हैंक के कानों को हर स्थिति में तीन बार मापा और फिर उनका औसत निकालकर कुल माप 17.12 इंच (43.50 cm) तय किया.'

जेनिफर बोलीं, 'यह जानकर सभी बहुत खुश थे कि हैंक के इतने बड़े कानों की वजह से उसका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है.'

ये भी पढ़े:- यूट्यूबर आर्यांश बजाज ने किया भारतीय रेलवे के भिखारी की कमाई का खुलासा, बोले- 'रोजाना सिर्फ 2 घंटे काम'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guinness World Records, Donkey, America, Trending, Record Breaking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com