टिकटॉक (TikTok) पर रोज की तरह आज भी कई वीडियो टॉप ट्रेंड (TikTok Top Trending Video) कर रहे हैं. जिनको खूब पसंद किया जा रहा है. आज से ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान (Aus Vs Pak) के बीच पहला टेस्ट शुरू हुआ. जिसमें पाकिस्तान के बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने 4 विकेट झटककर सभी को हैरान कर दिया. लेकिन सबसे शानदार था यासिर शाह (Yasir Shah) का बोल्ड. उन्होंने यॉर्कर गेंद पर उनको बोल्ड किया. जिसके बाद यासिर हैरानी से उनकी तरफ देखने लगे. टिकटॉक पर भी ये वीडियो छाया हुआ है. वहीं एक और वीडियो पसंद किया जा रहा है, जिसमें एक पिता अपने बच्चों को समुद्र किनारे पर रस्सी बांधकर ले जाते हैं. टिकटॉक ट्रेंडिंग (TikTok Trending Videos) से हम आपके लिए 5 सबसे जबरदस्त वीडियो लेकर आए हैं. देखिए आज के टिकटॉक टॉप 5 (TikTok Top 5 Videos) वीडियो...
TikTok Top 5 Viral Videos
1. फिर दिखा मिशेल स्टार्क का कहर: टिकटॉक पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में स्टार्क ने ऐसी गेंद डाली जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. पाकिस्तान के यासिर को शानदार तरीके से बोल्ड मारा. देखें ये वायरल वीडियो...
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
2. समुद्र किनारे बच्चों को रस्सी से बांधकर घूमता दिखा पिता: एक पिता ने बच्चों को समुद्र की लहरों से बचाने का मजेदार तरीका ढूंढ निकाला. उन्होंने बच्चों को रस्सी से बांध दिया और उसके बाद उन्हें समुद्र में खिलाने ले गए.
3. खेसारी लाल की बेटी ने खोली पापा की पोल: जब एक रिपोर्टर खेसारी लाल की बेटी से पूछती हैं, ''आपके पापा इतना सोना कहां से खरीदकर लाती हैं?'' वो कहती हैं, 'खरीदकर' जिस पर खेसारी लाल बेटी को चुप कर देते हैं. ये वीडियो भी टिकटॉक पर छाया हुआ है.
4. ढोल पर लड़की ने किया जबरदस्त डांस: आपने लड़कों को डांस करते तो खूब देखा होगा. लेकिन टिकटॉक पर एक लड़की का ढोल पर डांस वायरल हो रहा है. जिसमें वो जबरदस्त डांस कर रही हैं. देखें ये ट्रेंडिंग वीडियो..
5. ये है दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली कार: कारों के शौकीनों के लिए ये वीडियो बेहद खास है. इस वीडियो में आप Bugatti Chiron सुपरकार को देख सकते हैं. स्पीडोमीटर के हिसाब से इस कार की रफ्तार 500 किलोमीटर प्रति घंटा है. देखिए वीडियो...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं