विज्ञापन

पाकिस्तान में TikTok पर छोटी बहन के ज्यादा फॉलोअर्स हुए तो भड़की बड़ी बहन, चाकू मार कर दिया कत्ल

पाकिस्तान के पंजाब का मामला, दोनों बहनों के बीच टिकटॉक पर किसकी ज्यादा पॉपुलैरिटी है, इस बात को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा था. बड़ी ने छोटी बहन पर फॉलोअर्स चुराने का आरोप लगाया और चाकू मारकर हत्या कर दी.

पाकिस्तान में TikTok पर छोटी बहन के ज्यादा फॉलोअर्स हुए तो भड़की बड़ी बहन, चाकू मार कर दिया कत्ल
टिकटॉक में ज्यादा फॉलोअर्स के लिए बहन ने की बहन की हत्या (प्रतिकात्मक फोटो)
  • पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला जिले में टिकटॉक फॉलोअर्स को लेकर दो बहनों के बीच विवाद हुआ था
  • 18 वर्ष की कायनात ने 15 वर्ष की छोटी बहन जोबिया को चाकू मारकर हत्या कर दी
  • विवाद का कारण था कि छोटी बहन के टिकटॉक फॉलोअर्स ज्यादा होने से बड़ी बहन को जलन हो रही थी

पाकिस्तान में टिकटॉक फॉलोअर्स को लेकर दो बहनों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बड़ी बहन ने छोटी बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, 18 साल की लड़की को अपनी 15 साल की बहन से इस बात को लेकर जलन थी कि उसके टिकटॉक पर ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे. वह अपनी ही छोटी बहन पर आरोप लगाती थी कि उसने मेरे फॉलोअर्स चुरा लिए हैं. फॉलोअर्स की सनक इस हद की बड़ी कि कड़वाहट ने छोटी बहन की जान ले ली.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना मंगलवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला जिले में हुई. यह जगह राजधानी लाहौर से करीब 80 किलोमीटर दूर है. पुलिस ने बताया कि दोनों बहनों के पिता अब्दुल शकूर ने उसी दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शकूर पेशे से ड्राइवर हैं. उन्होंने बताया कि उनकी दोनों बेटियों ने आर्थिक रूप से अपने पैरों पर खड़े होने की उम्मीद में सोशल मीडिया का सहारा लिया था.

कौन ज्यादा पॉपुलर, इसी को लेकर बढ़ा विवाद

पुलिस के मुताबिक, दोनों बहनों के बीच टिकटॉक पर किसकी ज्यादा पॉपुलैरिटी है, इस बात को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा था. मंगलवार रात 18 साल की कायनात ने अपनी 15 साल की छोटी बहन जोबिया पर आरोप लगाया कि वह उसके टिकटॉक फॉलोअर्स चुरा रही है. पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि कायनात ने किचन का चाकू उठा लिया और अपनी छोटी बहन की पीठ में चाकू मार दिया. हमले में जोबिया को चाकू का गहरा घाव हुआ. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बहुत ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई.

पुलिस अधिकारी मोहम्मद अफजल ने बताया कि पुलिस ने कायनात को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान कायनात ने कथित तौर पर बताया कि उसे अपनी छोटी बहन से जलन होने लगी थी, क्योंकि टिकटॉक पर उसके फॉलोअर्स ज्यादा हो गए थे. अफजल ने कहा, “उसे लगता था कि उसकी बहन उसके फॉलोअर्स अपने तरफ खींच रही है."

पुलिस ने बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया है और कथित हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में मशहूर फीमेल सिंगर की हत्या, बलूचिस्तान में हमलावरों ने सरेआम सड़क पर दागी गोलियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Pakistan Crime, TikTok
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com