विज्ञापन

जापान छोड़कर मुंबई में रहने लगी फेमस टिकटॉकर, बोली- 'भारत ने मुझे बदल दिया'

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हिकारू-सान पिछले 8 महीने से मुंबई में रह रही हैं. उनका मकसद ICN इंडिया में हिस्सा लेकर विजेता बनने का है. इस बीच उन्होंने अपने भारत में रहने का एक्सपीरियंस शेयर किया है.

जापान छोड़कर मुंबई में रहने लगी फेमस टिकटॉकर, बोली- 'भारत ने मुझे बदल दिया'
जापानी टिकटॉकर हिकारू ने बताया है कि उन्हे 8 महीने इंडिया में रहकर कैसा लगा.
Instagram@hikarusan.india

Viral Video: जापान छोड़कर मुंबई में रह रहीं फेमस टिकटॉकर हिकारू-सान ने एक वीडियो के जरिए अपने भारत में रहने का एक्सपीरियंस शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने कहा, 'मुझे इंडिया में रहते हुए 8 महीने बीत चुके हैं. मेरा एक्सपीरियंस यहां शानदार रहा है. लेकिन पिछले कुछ समय से मेरी इंटरनेट फीड में ऐसी वीडियो आ रही हैं, जिन्हें देखकर मैं खुद हैरान रह गई हूं.'

वीडियो में क्या है

हिकारू ने बताया, 'इन वीडियो में भारत को गरीब और गंदगी से भरा देश बताया गया है. मैं साफ कर दूं कि हर देश की अपनी कुछ अच्छाइयां और बुराइयां होती हैं. गंदगी जापान में भी है, लेकिन बात सिर्फ इंडिया की होती है. ये गलत है. पूरा भारत ऐसा नहीं है. ये बहुत सुंदर देश है और मुझे यहां के लोग, उनका कल्चर, यहां का खाना तक सबकुछ बहुत अच्छा लगा है. इंटरनेट पर लोगों ने व्यूज बंटोरने के लिए जो हरकत की है, वो गलत है. असली इंडिया देखना है तो एक बार यहां आना पड़ेगा. मैं यकीन से कह सकती हूं कि आपका यहां से जाने का मन नहीं करेगा.'

भारत ने क्या सिखाया

हिकारू ने कहा, 'भारत में जब कोई चीज़ टूट जाती है, तो लोग उसे बस फेंक नहीं देते. वे उसे ठीक करते हैं और उसे एक नई जिंदगी देते हैं. यहां रहने से मुझे अपने बारे में भी कुछ ऐसा ही सीखने को मिला. मैंने सीखा कि मैं बदल सकती हूं, आगे बढ़ सकती हूं और खुद का एक नया रूप अपना सकती हूं. चीजों को देखने का मेरा नजरिया बदलने और मुझे भी बदलने के लिए भारत भारत का शुक्रिया.'

ये ICN इंडिया क्या है

ICN इंडिया एक प्रमुख संस्था है जो भारत में ड्रग-फ्री फिटनेस मॉडलिंग, फिजिक स्कल्पटिंग और बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताएं आयोजित करती है. यह ICN वर्ल्डवाइड का भारतीय चैप्टर है, जो दुनिया भर में काम करता है. हिकारू ने हाल ही में अपनी एक वीडियो के जरिए रजिस्ट्रेशन डेट्स से जुड़ी एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि वो इस कंपटीशन में हिस्सा लेने के लिए गोवा जाने वाली हैं.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन्स

इंस्टाग्राम पर 7 अक्टूबर को पोस्ट किए गए इस वीडियो पर तेजी से व्यूज बढ़ रहे हैं और लोग अपनी-अपनी राय कमेंट बॉक्स में रख रहे हैं. कुछ लोग भारत की सच्चाई दुनिया बताने के लिए उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं, जबकि कुछ अपने इंडिया घूमने के अनुभव को साझा कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'भारत के बारे में आपकी अच्छी बातों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे यकीन है कि जब आप भारत आएंगे और अपने देश वापस जाएंगे, तो आप भारत से कुछ ऐसा सीखेंगे जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. भारत आपका गर्मजोशी से स्वागत करता है.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'मैं हर साल भारत जाती हूं. यह देश इतना समृद्ध और विविध है कि आपका मन कभी नहीं भरता. हर बार यहां आने पर यह बिल्कुल नई जगह जैसा लगता है. मुझे सच में लगता है कि भारत के बारे में अभी भी बहुत कुछ ऐसा है जिसे मैंने नहीं जाना है. मैंने और मेरे पति ने अभी भारत में एक घर खरीदने का फैसला किया है.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'भारत बहुत खूबसूरत देश है, लेकिन यहां भ्रष्टाचार, लोगों की सिविक सेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर में थोड़ा और सुधार की जरूरत है. अगर ऐसा हो जाए, तो रहने के लिए यह दक्षिण और उत्तर अमेरिका, मध्य अमेरिका और यूरोप के मुकाबले सबसे सस्ता और बेहतरीन देश है.'

यह भी पढ़ें | वीडियो गेम बनाने वाले शख्स ने किया भारत का दौरा, कहा- 'बाकी दुनिया एक जैसी, इंडिया आज भी सरप्राइज करता है'

यह भी पढ़ें | बेंगलुरु की महिला ने बताया, एवरेज खाना बनाने वाले रसोइयों को 8000 रुपये महीना क्यों दे रहे लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japanese Woman, Tiktoker, Mumbai, India Travel, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com