TikTok Top 10: टिकटॉक (TikTok) पर आज कई ऐसे वीडियो वायरल (TikTok Viral Videos) हो रहे हैं. जिनमें किसी को देखकर आप इमोशनल हो जाएंगे तो किसी को देखकर आप हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे. स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के कई वीडियो अभी भी टॉप ट्रेंडिंग में बने हुए हैं और लोग इन वीडियो को खूब पसंद और शेयर कर रहे हैं. टॉप ट्रेंडिंग वीडियो में कहीं दुल्हन शादी के दिन सरहद पर जंग लड़ने जा रही है तो कहीं अनोखे अंदाज में स्प्रिंग पोटेटो रोल बनता दिख रहा है. आज एक बार फिर हम आपके लिए टिकटॉक के टॉप 10 वीडियो लेकर आए हैं.
TikTok Top 10 Viral Video:
1. दुल्हन के पास आया कॉल और फोजी बनकर निकली जंग पर: ये वीडियो आपको इमोशनल कर सकता है. देखा जा सकता है कि एक लड़की शादी के दिन तैयार हो रही होती है. उसी वक्त उसके पास सरहद से कॉल आता है और वो फौजी की वर्दी में तैयार होकर आती है. मां उसे तिलक करती है और लड़की जंग के लिए निकल जाती है. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
2. स्वतंत्रता दिवस पर शख्स ने ऐसे दिखाई देशभक्ति: उत्सर्ष नाम के टिकटॉक यूजर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो 'मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन' गाने पर परफॉर्म कर रहा है. वो चेहरे पर तिरंगा लगाकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहा है.
3. स्प्रिंग पोटेटो बनाने का ऐसा तरीका: मुंबई के स्ट्रीट फूड की चर्चा पूरे भारत में होती है. मुंबई की पाव-भाजी और वड़ा-पाव को काफी पसंद किया जाता है. वहां पोटेटो स्प्रिंग भी काफी पसंद किया जाता है. इस वीडियो में इसको बनाने का तरीका दिखाया गया है. जो काफी पसंद किया जा रहा है.
4. इस तरह करें लोगों को धन्यवाद: इस वीडियो में टिकटॉक यूजर बता रही हैं कि किसी को कैसे धन्यवाद देना चाहिए. इसमें उन्होंने कई ऐसे धन्यवाद देने के तरीके बताए हैं जिन्हें आप इस्तेमाल कर सकते हैं.
5. टिकटॉक पर ऐसे सीखें हिंदी से इंग्लिश: अवल टीएस मदान के वीडियो काफी ट्रेंड करते हैं. वो वीडियो के जरिए लोगों को इंग्लिश बोलना सिखाते हैं. इस वीडियो में भी वो हिंदी से इंग्लिश बोलना सिखा रहे हैं.
6. इंसानियत से बढ़कर कुछ नहीं: इस वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति को दिखाया है जो लोगों से मदद मांगता है, लेकिन उसकी मदद कोई नहीं करता. जिसके बाद एक शख्स उसकी मदद करता है. ये इमोशनल कर देने वाला वीडियो भी ट्रेंडिंग में है.
7. रक्षाबंधन पर बहन को ऐसा गिफ्ट: रक्षाबंधन के दौरान ये वीडियो बनाया गया है जो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राखी बांधने के बाद बहन गिफ्ट मांगती है तो भाई उसको अनोखा सरप्राइज देता है.
8. न करो बेटा और बेटी में फर्क: ये वीडियो आपको भी हैरान कर देगा. इस वीडियो में एक शख्स डॉक्टर को कह रहा है कि बेटा हुआ तो ठीक है. बेटी हुई तो अबॉर्शन कर देना. जिस पर दोस्त भड़क जाता है और ऐसा न करने के लिए कहता है.
9. लिप्स्टिक लगाकर लड़की ने किया हैरान: लड़की ने अनोखा लिपशेड लगाकर लोगों को हैरान कर दिया. वो न्यूड कलर यूजर करती है, वो शेड कुछ ही देर में लाल हो जाता है. इस वीडियो को भी काफी पसंद किया जा रहा है.
10. डॉगी आने से बदली शख्स की जिंदगी: इस वीडियो में बताया गया है कि जानवरों से प्यार करना चाहिए. इस वीडियो में यूजर बता रहा है कि उनके डॉगी का दिल इतना साफ है कि उसके वजह से उनकी जिंदगी में भी बदलाव आए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं