- रेलवे 365 दिन पहले भी ट्रेन टिकट बुकिंग की ऑफर देता है.
- 365 दिन पहले टिकट बुकिंग सभी यात्री नहीं कर सकते हैं.
- रेलवे ने साल 2017 में 1 साल पहले टिकट बुकिंग सेवा शुरू की थी.
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकट बुकिंग प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कई जरूरी नियम बनाए हैं. हाल ही में रेलवे ने सामान्य यात्रियों के लिए एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग की समय-सीमा को 90 दिनों से घटाकर 60 दिन कर दिया है. अब यात्रा से अधिकतम दो महीने पहले ही ट्रेन टिकट रिजर्वेशन करा सकते हैं. लेकिन कुछ खास लोगों के लिए टिकट रिजर्वेशन का नियम बिल्कुल अलग है. देश में कुछ खास श्रेणी के यात्री ऐसे भी हैं जो सामान्य सीमा से बहुत पहले यानी 365 दिन पहले ही अपनी ट्रेन का एडवांस टिकट बुक कर सकते हैं.
किसे मिलता है 365 दिन पहले टिकट बुकिंग का अधिकार?
365 दिन पहले ट्रेन टिकट बुकिंग की सहूलियत भारतीय रेलवे आम नागरिकों को नहीं देता है. बल्कि यह नियम विदेशी पर्यटकों और एनआरआई (Non-Resident Indians - NRI) के लिए है. रेलवे के इस नियम के तहत विदेशी टूरिस्ट और प्रवासी भारतीय भारत में ट्रेन यात्रा के लिए 1 साल पहले ही अपनी टिकट रिजर्व कर सकते हैं. हालांकि टिकट बुकिंग करने के लिए उन्हें कुछ शर्तों का भी पालन करना होता है.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
365 दिन पहले टिकट बुकिंग की क्या है शर्तें?
इस विशेष कोटे के तहत टिकट बुक कराने के लिए यात्री के पास एक वैध विदेशी पासपोर्ट होना जरूरी होता है. वहीं IRCTC पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन या बुकिंग के दौरान विदेशी टूरिस्ट या NRI को इंटरनेशनल मोबाइल नंबर देना जरूरी है. इसे OTP के जरिए वेरिफाइड किया जाता है. इसके साथ ही 365 दिन पहले एडवांस बुकिंग की सुविधा ट्रेन की सभी श्रेणी में उपलब्ध नहीं है. यह विशेष सुविधा केवल प्रीमियम कोच जैसे फर्स्ट एसी, 2AC कोच और एग्जीक्यूटिव क्लास (EC) कोच में ही मिलती है.
विदेशी टूरिस्ट और NRI के लिए रेलवे की यह खास सुविधा साल 2017 से शुरू की गई थी. जो वर्तमान में भी सुचारु रूप से जारी है. इस सुविधा का उद्देश्य है कि भारत आने वाले विदेशी सैलानी महीनों पहले अपने टूर और यात्रा का प्लान तैयार करते हैं. ऐसे में उन्हें आसानी से टिकट की सुविधा मिले इसके लिए रेलवे रियायत देती है.
यह भी पढ़ें | एक ही टिकट से कर सकते हैं अगले दिन ट्रेन का सफर, जानें क्या है रेलवे के नियम और शर्तें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं