विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2023

सच्ची देशभक्ति: फैक्ट्री में आग लगी थी, छत पर तिरंगा था, ड्राइवर ने जान जोखिम पर डालकर उतारा

इस वीडियो पर कई लोगों के रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- सच्चा देशभक्त है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही शानदार वीडियो है. वायरल हो रहे इस वीडियो पर 42 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिले हैं.

सच्ची देशभक्ति: फैक्ट्री में आग लगी थी, छत पर तिरंगा था, ड्राइवर ने जान जोखिम पर डालकर उतारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैक्ट्री में आग लगी हुई है. फैक्ट्री की छत पर तिरंगा लगा हुआ था. वो जल ना जाए, ऐसे में दमकल गाड़ी के ड्राइवर ने अपनी जान दांव पर लगाकर उसे नीचे उतारा. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लोग बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा कि यही सच्ची देशभक्ति है.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स अपनी जान की परवाह किए बगैर छत पर जाता है और तिरंगा को नीचे उतारता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @neelkantbakshi के यूज़र ने शेयर किया है. 

इस वीडियो पर कई लोगों के रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- सच्चा देशभक्त है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही शानदार वीडियो है. वायरल हो रहे इस वीडियो पर 42 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिले हैं, वहीं इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर भी किए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Trending Video, Ajab Gajab Video, Trending And Viral Video, Zara Hatke Viral Video, Offbeat Viral Video, Tiranga Viral Video, Fire In Factory
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com