Social Media Viral Video: क्रिकेट को हिन्दुस्तान में एक धर्म की तरह देखा जाता है. पहले यह सिर्फ पुरुषों का खेल था, मगर देश की बेटियों ने बैट थामकर यह साबित कर दिया कि वो भी किसी से कम नहीं हैं. देश में देखा जा सकता है कि महिला क्रिकेटरों की मांग हो रही है. अब तो आलम ये है कि महिला आईपीएल मैच भी हो रहा है. हर गली मुहल्ले में बेटियां भी बैट थामकर लड़कों से लोहा ले रही हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की गेंद को 360 डिग्री में मार रही है. इसका शॉट बहुत ही बेहतरीन है.
देखें वीडियो
रेतीले समंदर में भी हिम्मत से हुनुर का जादू नजर आता है...
— Ashok Rajpurohit (@BmrAshok) February 12, 2023
ग्रामीण अंचल की लड़कियां भी बहुत कुछ कर सकती है, मैदान में चौके पर छक्का लगा सकती है बस मौके की जरूरत है। वीडियो बाड़मेर के छोटे से गाँव शेरपूरा कानासर,शिव, का है।@BCCI @BCCIWomen @BCCIdomestic @ICC pic.twitter.com/IKVGop5Zel
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वीडियो में देखा जा सकता है कि गेंदबाज़ की गेंद को कैसे लड़की अपने बैट से सीमा पार भेज रही है. लोगों को ये वीडियो बहुत ही ज़्यादा पसंद आ रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद यूज़र्स कमेंट कर रहे हैं कि ये तो सूर्या की तरह खेलती है.
वायरल हो रहे इस वीडियो को @BmrAshok नाम के यूज़र ने शेयर किया है. इस वीडियो के साथ यूज़र ने एक कैप्शन भी लिखा है. कैप्शन में उन्होंने लिखा है- रेतीले समंदर में भी हिम्मत से हुनुर का जादू नजर आता है... ग्रामीण अंचल की लड़कियां भी बहुत कुछ कर सकती है, मैदान में चौके पर छक्का लगा सकती है बस मौके की जरूरत है. वीडियो बाड़मेर के छोटे से गाँव शेरपूरा कानासर,शिव, का है.
इस वीडियो को 48 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुका है. इस वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- अगर इस बच्ची को मौका मिले तो अच्छा खेल सकती है. वहीं इस वीडियो पर एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही शानदार बेटा जी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं