विज्ञापन

तेलंगाना के गांव में क‍िसानों को क्‍यों करनी पड़ रही है मेंढकों की पूजा, वायरल वीड‍ियो का सच जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

तेलंगाना के जनगांव जिले स्थित नेल्लुटला गांव में बारिश नहीं होने पर किसानों ने मेंढकों को हल्दी-फूलों से सजाकर 'कप्पाथल्ली' रस्म का आयोजन किया. अच्छी बारिश और फसल की कामना के लिए किसानों ने अनोखी पूजा की.

तेलंगाना के गांव में क‍िसानों को क्‍यों करनी पड़ रही है मेंढकों की पूजा, वायरल वीड‍ियो का सच जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
तेलंगाना में बारिश के लिए कप्पाथल्ली रस्म का आयोजन करते किसान
ndtv

तेलंगाना के जनगांव जिले स्थित एक गांव में बारिश नहीं होने से परेशान किसानों ने अच्छी बारिश की कामना के लिए सदियों पुरानी परंपरा निभाई. ग्रामीणों ने पारंपरिक 'कप्पाथल्ली आटा' का आयोजन किया. गांव के लोगों ने मेंढकों को हल्दी लगाई, फूलों से सजाया और पूरे गांव में जुलूस निकालकर अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की.

मेंढकों को सजाकर निकाली गई शोभायात्रा

सरपंच रामकृष्ण के नेतृत्व में महिलाएं, युवा और किसान बड़ी संख्या में जुटे और मेंढकों को हल्दी और फूलों से सजाकर पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली गई. महिलाएं और युवा लोकगीत गाते हुए घर-घर गए और बारिश के देवता से अच्छी बारिश की प्रार्थना की.

यह भी पढ़ें: नाखून चबाते हैं तो गौर से देख लीजिए ये वायरल वीडियो, चुटकी में सुधर जाएगी गंदी आदत

बारिश नहीं होने से बेबस है किसान

किसानों का कहना है कि बारिश नहीं होने की वजह से बुवाई का काम रुका हुआ है. छोटे और सीमांत किसानों के कई खेत अब तक जोते भी नहीं जा सके हैं. सरपंच रामकृष्ण ने कहा कि हमने अच्छी बारिश और अच्छी फसल की कामना से 'कप्पाथल्ली आटा' किया है. खेती का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन बारिश नहीं होने से हम बेबस हैं. उम्मीद है कि प्रकृति जल्द मेहरबान होगी.
Latest and Breaking News on NDTV

कपास और धान की खेती पर संकट

किसानों ने कहा कि बारिश नहीं होने से कपास और धान की बुवाई में देरी हो रही है. किसानों को डर है कि अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो फसल खराब हो सकती है और उनका भविष्य संकट में पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: कौन है 228K फॉलोअर्स वाला 'फ्लाइंग डॉग' Ouka? हवा में ऐसे भरता है उड़ान, वीडियो देखकर लोग बोले- हमसे ज्यादा एडवेंचर तो ये करता है

कई इलाकों में कमजोर पड़ा मानसून

तेलंगाना के कई इलाकों में किसान कमजोर मानसून से परेशान हैं. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एल नीनो के असर से दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर पड़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार जून की शुरुआत में सामान्य से कम और असमान बारिश होने के कारण खेती के काम प्रभावित हुए हैं. कई खेत अब भी पर्याप्त नमी का इंतजार कर रहे हैं, जिससे किसानों को या तो बुवाई टालनी पड़ रही है या महंगे भूजल पर निर्भर होना पड़ रहा है.

आस्था के साथ जुड़ी है किसानों की उम्मीद

नेल्लुटला के ग्रामीणों का कहना है कि यह आयोजन सिर्फ आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि बारिश का इंतजार कर रहे किसानों की चिंता और उम्मीद का भी प्रतीक है. अब सभी की नजरें आसमान पर टिकी हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: Lunch में 1 मिनट लेट हुए तो 1 घंटा ज्यादा काम, ऑफिस के अजीब नियम पर भड़के लोग, वायरल नोटिस पर उठे सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana Rains, Telangana Rains News, Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com