विज्ञापन

चीन को समुद्र में मिला 'टाइम कैप्सूल', eDNA की जांच की तो खुला 3200 साल पुराना राज

चीन ने समुद्र के बीच एक अलग दुनिया को खोज निकाला है, जिसकी जांच में 2700 से ज्यादा जीवों का एक ऐसा संसार मिला, जिसने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है. जानिए 3200 साल पुराने इस गहरे राज की पूरी कहानी.

चीन को समुद्र में मिला 'टाइम कैप्सूल', eDNA की जांच की तो खुला 3200 साल पुराना राज
समुद्र में मिला 4 बास्केटबॉल कोर्ट जितना बड़ा 'ब्लू होल'
Facebook@China Science

World News: दक्षिण चीन सागर में साइंटिस्टों को एक रहस्यमयी 'ब्लू होल' मिला है, जो इतना बड़ा है कि उसमें 4 बास्केटबॉल कोर्ट आसानी से समा जाएं. जब इसके पानी की टेस्टिंग हुई, तो समुद्र के नीचे बसी 2700 जीवों की एक बिल्कुल नई दुनिया का पता चला.

मूंगे की चट्टानों से बना 'ब्लू होल'

चीन के पर्यावरण मंत्रालय ने बताया कि यह ब्लू होल करीब 3200 साल पुराना है. दुनिया के ज्यादातर ब्लू होल Ice Age में बनी सूखी गुफओं  के पानी में डूबने से बने थे. लेकिन यह होल एकदम अलग है. इसका निर्माण मूंगे की चट्टानों के नैचुरल तरीके से बढ़ने और जमान होने से हुआ है.

चीन की रिसर्च में ऐसा दुर्लभ 'ब्लू होल' पहली बार पाया गया है.

चीन के वैज्ञानिकों ने गोताखोरों, अंडरवाटर रोबोट्स और ड्रोन की मदद से इस जगह की पड़ताल की. जब लैब में यहां के पानी का eDNA और मिट्टी का सैंपल टेस्ट हुआ, तो चौंकाने वाले फैक्ट्स सामने आए. इस अकेले ब्लू होल में 2700 से ज्यादा तरह के समुद्री जीव मौजूद हैं. 

साइंटिस्ट इस तरह के ब्लू होल को 'टाइम कैप्सूल' कहते हैं, जिनसे धरती के इतिहास और नए जीवों का पता चलता है.

विवादित इलाके में हुई खोज

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह नई खोज 'स्कारबोरो शोल' इलाके में हुई है. यह जगह फिलीपींस के समुद्री तट से 230 KM और चीन से 874 KM दूर है. इस इलाके को लेकर दोनों देशों में सालों पुराना विवाद है. चीन से अपना बताते हुए हुआंगयान द्वीप कहता है. जबकि फिलीपींस अपना दावा ठोकते हुए इसे पानाटाग शोल कहता है.

हालांकि साल 2012 के विवाद के बाद से इस इलाके पर चीन ने कब्जा किया हुआ है. इसी का फायदा उठाकर सितंबर 2023 में चीन ने इसे नेचर रिजर्व भी घोषित कर दिया था. जानकारों का मानना है कि साइंटिफिक रिसर्च और पुलिस गश्त के बहाने चीन यहां फिलीपिंस के मछुआरों को रोक रहा है और विवादित इलाके पर अपनी पकड़ पक्की कर रहा है.

दुनिया का सबसे गहरा 'ब्लू होल' कौन सा है?

अब ब्लू होल की बात चली है तो आप मन में यह भी सवाल उठ रहा होगा कि दुनिया का सबसे बड़ा ब्लू होल कौन सा है और कहां है? तो आपको बता दें कि साल 2016 में चीन को इसी दक्षिण चीन सागर में 987 फीट गहरा 'ड्रैगन होल' मिला था. हालांकि, साल 2024 की नई मापों के बाद मेक्सिको के पास मिला 'ताम जा' ब्लू होल अब दुनिया का सबसे गहरा (1370 फीट) समुद्री गड्ढा बन गया है.

ये भी पढ़ें:- दान के पैसों से बौद्ध भिक्षु ने जीती 2.28 करोड़ रुपये की लॉटरी, बैंक वालों ने फोन किया तो फ्रॉड समझकर काट दिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blue Hole, South China Sea, China News, World News, Science News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com