विज्ञापन
8 minutes ago

India vs Ireland 1st T20 LIVE Score: आयरलैंड और भारत के बीच पहला टी-20 मैच बेलफास्ट में खेला जा रहा है. पहले टी-20 में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. आयरलैंड ने अपनी बल्लेबाजी शुरू कर दी है. आयरलैंड के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं. दूसरी ओर आज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कैप नहीं मिला है, यानी वैभव को अपने डेब्यू के लिए और इंतजार करना होगा. आजके मैच में भारतीय इलेवन में  3 तेज गेंदबाज़ और एक ऑलराउंडर शआमिल हैं.  (LIVE SCORECARD)

भारतीय प्लेइंग 11

1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 वॉशिंगटन सुंदर, 9 हर्षित राणा, 10 अर्शदीप सिंह, 11 प्रसिद्ध कृष्णा

आयरलैंड प्लेइंग 11

1 टिम टेक्टर, 2 रॉस ऐडेर, 3 हैरी टेक्टर, 4 लोर्कान टकर (कप्तान), 5 बेन कैलिट्ज़, 6 गैरेथ डेलेनी, 7 जॉर्ज डॉकरेल, 8 लियम मक्कार्थी, 9 मैथ्यू हम्फ़्रीज़, 10 जय मूंद्रा, 11 मैट होलार्ड

वैभव सूर्यवंशी का नहीं हुआ डेब्‍यू

कप्तान अय्यर ने वैभव के इलेवन में शामिल नहीं करने पर कहा, "वैभव सूर्यवंशी आज नहीं खेल रहे हैं,  हमारे टीम में काफी अनुभव है और कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने हालिया समय में भारत के लिए काफी अच्छा किया है.  फ़िलहाल हम 3 तेज गेंदबाज़ और एक ऑलराउंडर के साथ इस मैच में जा रहे हैं". 

Latest and Breaking News on NDTV

 

Here are the LIVE Score updates of India vs Ireland 1st T20I match: 

India vs Ireland T20 LIVE Score: आयरलैंड का चौथा विकेट गिरे

शिवम दुबे ने आते ही आयरलैंड को झटका दिया है. बेन कैलिट्ज़ 15 रन बनाकर आउट हुए हैं. प्रसिद्ध कृष्णा ने उनका कैच लपका है. 

आयरलैंड 51/4 (7.1 ओवर)

India vs Ireland T20 LIVE Score: भारत की कसी हुई गेंदबाजी

भारत के गेंदबाजों ने आयरलैंड को बांध कर रखा है. आयरलैंड के तीन विकेट आउट हो चुके हैं. 

India vs Ireland T20 LIVE Score: 5 ओवर का खेल खत्म

5 ओवर का खेल खत्म हो गया है. आयरलैंड ने 3 विकेट पर 35 रन बनाए हैं. हर्षित राणा के खाते में दो विकेट आया है और एक विकेट अर्शदीप सिंह लेने में सफल रहे हैं. आयरलैंड ने शुरूआत तेज की थी लेकिन हर्षित और अर्शदीप ने अच्छी गेंदबाजी कर टीम आयरलैंड को बैकफुट पर ला दिया है. डगआउट में कोच गौतम गंभीर निश्चित रूप से अपने गेंदबाजों से खुश होंगे. 

आयरलैंड 33/3 (5 ओवर)

India vs Ireland T20 LIVE Score: आयरलैंड का तीसरा विकेट गिरा

अब हार्षित ने टिम टेक्टर को कप्तान श्रेयस अय्यर की गेंद पर कैच कराकर पवेलियन भेजा है. आयरलैंड के तीन विकेट गिर गए हैं. टिम टेक्टर ने 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं. अब क्रीज पर लॉर्कन टकर और बेंजामिन कैलिट्ज़ मौजूद हैं. हर्षित को 2 विकेट और अर्शदीप को एक विकेट मिला है. संजू सैमसन ने 2 कैच लपके हैं. 

आयरलैंड 30/3 (4 ओवर)

India vs Ireland T20 LIVE Score: इस बार अर्शदीप सिंह ने किया कमाल

अब टिम टेक्टर भी पवेलियन लौट चुके हैं. टिम टेक्टर को अर्शदीप ने कैच कराकर पवेलियन भेजा है. संजू ने दोनों खिलाड़ियों के कैच पकड़े हैं. आयरलैंड अब मुश्किुल में नजर आ रहा है. 

आयरलैंड 25/2 (2.6 ओवर)

India vs Ireland T20 LIVE Score: आयरलैंड को पहला झटका

हर्षित राणा ने भारत को पहली सफलता दिलाई है. हर्षित की बैकऑफ लेंथ गेंद को ऐडेर ने पुल करने की कोशिश की, गेंद को अच्छी तरह से कनेक्ट नहीं कर पाए. गेंद हवा में गई, जहां विकेटकीपर संजू सैमसन ने एक आसान सा कैच लेकर आयरलैंड को पहला झटका दिया. ऐडेर 7 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए हैं. 

आयरलैंड 20/1 (1.5 ओवर)

India vs Ireland T20 LIVE Score: आयरलैंड की तेज बल्लेबाजी

आयरलैंड को ओपनर 1 ओवरम ें 10 रन बनाने में सफल हो गए हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर टेक्टर  ने अर्शदीप को छक्का लगाया.

आयरलैंड 14/0 (1.1 ओवर)

India vs Ireland T20 LIVE Score: आयरलैंड के ओपनर क्रीज पर उतर गए हैं

आयरलैंड के ओपनर टिम टेक्टर और रॉस ऐडेर क्रीज पर हैं. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह गेंदबाजी का आगाज कर रहे हैं. 

India vs Ireland T20 LIVE Score: कुछ देर में शुरू होगा मैच

कुछ देर में मैच शुरू होगा. इस समय दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर हैं. मैच शुरू होने से पहले दोनों देशों का राष्ट्रगाण गाया जा रहा है. वैभव की पहली झलक भी दिखाई दी है. वैभव भी भारतीय खिलाड़ियों के साथ मिलकर राष्ट्रगाण गा रहा हैं. यह वैभ के लिए ऐतिहासिक दिन है. भले ही उन्हें मौका नहीं मिला है लेकिन पहली बार भारतीय खिलाड़ियों के साथ मिलकर राष्ट्रगाण गा रहे हैं. 

India vs Ireland T20 LIVE Score: कप्तान श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास

भारत के लिए T20I में कप्तानी की शुरुआत करते समय सबसे ज़्यादा उम्र वाले खिलाड़ी

35 साल 232 दिन - शिखर धवन

33 साल 70 दिन - सूर्यकुमार यादव

31 साल 202 दिन - श्रेयस अय्यर *

30 साल 234 दिन - रोहित शर्मा

30 साल 143 दिन - केएल राहुल

भारत के लिए T20I में कप्तानी की शुरुआत करते समय सबसे ज़्यादा T20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी

114 - श्रेयस अय्यर

80 - रोहित शर्मा

72 - विराट कोहली

42 - केएल राहुल

30 - ऋषभ पंत

21 - शिखर धवन

India vs Ireland T20 LIVE Score: भारतीय प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है

भारत प्लेइंग 11
1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 वॉशिंगटन सुंदर, 9 हर्षित राणा, 10 अर्शदीप सिंह, 11 प्रसिद्ध कृष्णा

आयरलैंड प्लेइंग 11

1 टिम टेक्टर, 2 रॉस ऐडेर, 3 हैरी टेक्टर, 4 लोर्कान टकर (कप्तान), 5 बेन कैलिट्ज़, 6 गैरेथ डेलेनी, 7 जॉर्ज डॉकरेल, 8 लियम मक्कार्थी, 9 मैथ्यू हम्फ़्रीज़, 10 जय मूंद्रा, 11 मैट होलार्ड

IND vs IRE 1st T20 LIVE: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला डेब्यू कैप

वैभव सूर्यवंशी को आजके मैच में भारतीय इलेवन में शामिल नहीं किया गया है. यानी वैभव को अभी डेब्यू का इंतजार करना होगा. टॉस के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस बारे में खुलासा किया है. टॉस जीतने के बाद अय्यर ने वैभव को लेकर कहा, "वैभव सूर्यवंशी आज नहीं खेल रहे हैं,  हमारे टीम में काफी अनुभव है और कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने हालिया समय में भारत के लिए काफी अच्छा किया है.  फ़िलहाल हम 3 तेज गेंदबाज़ और एक ऑलराउंडर के साथ इस मैच में जा रहे हैं". 

IND vs IRE 1st T20 LIVE: पहले टी-20 में भारत ने जीता टॉस

भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत की प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं मिली है. यानी वैभव को अपने डेब्यू का इंतजार करना होगा. 

India vs Ireland LIVE Score: क्या होगा भारत की प्लेइंग 11

बेलफ़ास्ट में पिच धीमी रहने की उम्मीद है और मैदान भी बड़ा है. ऐसे में बल्लेबाज़ों को परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने में थोड़ा समय लग सकता है, आज भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी. इसको लेकर संस्पेंस बरकरार है. 

India vs Ireland LIVE Score: बेलफास्ट में रोहित ने किया था डेब्यू

बेलफास्ट में रोहित शर्मा ने अपना पहला वनडे मैच खेला था. अब सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर है. क्या वैभव को आज मौका मिलेगा. कुछ ही देर में टॉस होने वाला है. 

India vs Ireland LIVE Score: स्टेडियम के बाहर फैंस का हुजूम, सब वैभव सूर्यवंशी का झलक देखने को बेताब

फैंस का हुजूम पहुंच रहा स्टेडियम

India vs Ireland T20 LIVE Score: सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर

भारत के लिए सबसे कम उम्र के इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी


• सचिन तेंदुलकर - 16 साल 205 दिन

• पीयूष चावला - 17 साल 75 दिन

• एल. शिवरामकृष्णन - 17 साल 118 वर्ष

• पार्थिव पटेल - 17 साल152 दिन

• मनिंदर सिंह - 17 साल 193 ई

IND vs IRE T20 LIVE Score: गंभीर की देखरेख में वैभव सूर्यवंशी ने की बल्लेबाजी

अभ्यास सत्र के दौरान  वैभव सूर्यवंशी ने हेड कोच गौतम गंभीर की देखरेख में बैटिंग की है. भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने भी बैटिंग सेशन के दौरान इस युवा खिलाड़ी पर बारीकी से नजर रखी और ड्रिल के समय बीच-बीच में उन्हें सलाह भी दी. इस सेशन से पता चलता है कि आयरलैंड के खिलाफ़ पहले T20I मैच से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट वैभ सूर्यवंशी को सीनियर टीम में जमने का हर मौका दे रहा है. गंभीर की टिप्स को वैभव अच्छे से समझ रहे थे और उसे अपनी बल्लेबाजी में ला भी रहे थे.

IND vs IRE T20 LIVE Score: वैभव की इलेवन में एंट्री होती है तो..

- आज संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा में से किसी एक को बाहर किया जाएगा.

- वैभव सूर्यवंशी आज अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं.

- हर्षित राणा का आज का मैच खेलना तय है.

- श्रेयस अय्यर के लिए कप्तान के तौर पर यह पहला मैच होगा.

- तिलक वर्मा फिनिशर के तौर पर खेलेंगे.

- अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को इलेवन में मिल सकता मौका

- आज के मैच में सूर्यांश शेडगे का इलेवन में शामिल होना मुश्किल

India vs Ireland T20 LIVE Score: दोनों टीम इस प्रकार हैं.

आयरलैंड टीम

टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेंजामिन कैलिट्ज, मैथ्यू हम्फ्रीज, रूबेन विल्सन, गैविन होए, जय मूंद्रा, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हॉलार्ड

भारतीय टीम


संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव

India vs Ireland T20 LIVE Score: क्या वैभव प्लेइंग 11 में बना पाएंगे अपनी जगह

सूर्यवंशी अगर डेब्यू करते हैं तो ओपनिंग जोड़ी को तोड़ना एक मुश्किल फैसला होगा, वो भी उस जोड़ी को जिसने कुछ दिनों पहले ही भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप दिलाया है. लेकिन यह भी ध्यान देने वाली बात है कि भारत ने विश्व विजेता कप्तान को ही बर्खास्त किया है. अगर सूर्यवंशी आए तो वह संजू की जगह ओपनिंग के लिए आ सकते हैं, जबकि शिवम दुबे का पत्ता कट सकता है.


भारत की संभावित 11: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

IND vs IRE, T20I: Belfast weather forecast: जानें कैसा रहेगा मौसम

पहले मैच में मौसम की भूमिका अहम हो सकती है. नुमान है कि बेलफ़ास्ट में दिन की शुरुआत में बारिश हो सकती है, लेकिन मैच के समय तक हालात बेहतर होने की उम्मीद है. हालांकि, थोड़ी देर के लिए खेल में रुकावट आ सकती है, लेकिन बारिश से मैच पूरी तरह धुलने की संभावना नहीं है. इस समय अपडेट ये है कि वहां बारिश नहीं हो रही है जिससे फैन्स के लिए यह एक राहत की बात है. 

India vs Ireland T20 LIVE Score: भारत की प्लेइंग इलेवन पर नजर

बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बयान दिया था कि सिर्फ वैभव सूर्यवंशी को मौका देने के लिए टीम मैनजमेंट किसी को ड्रॉप नहीं करेगा, ऐसे में यह देखना दिलचल्प होगा कि क्या वैभव आज अपनी जगह प्लेइंग इलेवन में बना पाते हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए बैटिंग कोच ने कहा था, "मुझे पूरा भरोसा है कि उन्हें खुद की काबिलियत दिखाने के पर्याप्त मौके मिलेंगे. हालांकि, मुझे नहीं लगता कि सिर्फ उन्हें मौका देने के लिए हमें किसी ऐसे खिलाड़ी को बाहर कर देना चाहिए जो पहले से ही रन बना रहा हो. यह भी सही नहीं होगा."

Prefixes: India vs Ireland LIVE Score: बेनफास्ट में भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी-20 मैच

दोस्तों... वह समय आ गया है जिसका सभी को इंतजार था. आज भारत और आयरलैंड के बीच मैच बेलफास्ट में खेला जाएगा. सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर है, क्या वैभव सचिन का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे. सचिन भारत की ओर से सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने थे, आज यदि वैभव भारतीय इलेवन में शामिल होते हैं तो बिहार का यह खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट में इतिहास रच देगा. सचिन ने जब भारत के लिए डेब्यू किया था तो उनकी उम्र 16 साल 205 दिन थी. वहीं, इस समय वैभव की उम्र 15 साल 91 दिन है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Ireland Vs India 2026, Vaibhav Sooryavanshi, India, Ireland, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com