विज्ञापन

दिल्ली NCR में 6 दिन लगातार बारिश के आसार, यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मॉनसून, जानें IMD अलर्ट, आज का मौसम

Rain Alert in Delhi NCR: उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं. दिल्ली एनसीआर में आज से लगातार छह दिन बारिश के आसार हैं. मॉनसून भी उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है.

दिल्ली NCR में 6 दिन लगातार बारिश के आसार, यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मॉनसून, जानें IMD अलर्ट, आज का मौसम
Monsoon Rain Alert
PTI
नई दिल्ली:

दिल्ली एनसीआर के साथ उत्तर भारत के कई इलाकों में छिटपुट बारिश होती रहेगी. साथ ही मॉनसून भी तेजी से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ जैसे इलाकों की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की-फुल्की बारिश, तेज हवाएं और बादल छाये रहने का पूर्वानुमान जताया है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर में भी जून के आखिरी हफ्ते में बारिश का अलर्ट है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 25 जून से 1 जुलाई तक हल्की फुल्की बारिश होने के आसार हैं. नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 26 जून और फिर 29 जून से 1 जुलाई के बाच बारिश होने का अलर्ट है. पूर्वी उत्तर प्रदेश यानी पूर्वांचल में 26 से 29 जून तक कुछ जगहों पर बरसात होने का अलर्ट है. 

आईएमडी का अलर्ट - आज का मौसम 

  • दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ में 25 से 27 और फिर 29 जून से 1 जुलाई तक 
  • वेस्ट यूपी में 30 जून और 1 जुलाई को 
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 जून से 1 जुलाई तक
  • उत्तराखंड में 29 जून से 1 जुलाई तक आंधी, बारिश
  • जम्मू-कश्मीर में 25 जून से 1 जुलाई तक 
  • हिमाचल में 30 जून, 1 जुलाई को बारिश 

दिल्ली में आज का मौसम

मॉनसून अपडेट - यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा

दक्षिण पश्चिम मॉनसून मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के बाकी इलाकों को कवर कर रहा है. वो अब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड की ओर आगे बढ़ रहा है. पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी से भारी बारिश मॉनसून के कारण इस हफ्ते होने का अनुमान है. 27 से 29 जून तक सिक्किम, बंगाल, मेघालय जैसे इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट है. हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों में लू का अलर्ट अभी जारी रहेगा. इंदौर, मांडला, डाल्टनगंज, मोतिहारी जैसे इलाकों में भी बारिश की संभावना है. 

    Rain

    राजस्थान में आंधी का अलर्ट

    मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में 26 जून को आंधी, तूफान, बिजली कड़कने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. पूर्वी राजस्थान में 27 जून से 1 जुलाई के बीच तेज हवाएं 50 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं. अभी यहां मॉनसून पहुंचने में देर है. 

    ये भी पढ़ें - Rain Alert: मॉनसून देगा दस्तक, दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, यूपी, उत्तराखंड में भी बरसात की उम्मीद

    उत्तराखंड में आज का मौसम

    उत्तराखंड में 29 जून से 1 जुलाई तक आंधी, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है. कहीं-कहीं भारी बारिश इस दौरान होने की आशंका है. जम्मू-कश्मीर में 25 जून से 1 जुलाई तक ऐसे ही मौसम बना रहेगा. हिमाचल प्रदेश में 30 जून और 1 जुलाई को बारिश होने का अलर्ट है. 

    Delhi Rain

    ये भी पढ़ें - जून अभी और भिगोएगा, दिल्ली NCR में अभी 4 दिन बारिश, पंजाब-हरियाणा से राजस्थान तक आज का मौसम
     

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Rain Alert In Delhi Ncr, Monsoon Rain, Weather News, Today Weather, Aaj Ka Mausam
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com