Delhi Rain Alert: उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत उत्तर भारत के लोगों का मॉनसून की बारिश का इंतजार अब खत्म होने वाला है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड से होते हुए मॉनसून अब यूपी में 2-3 दिन में एंट्री करने वाला है. इसके अगले 24 से 48 घंटे में मॉनसून दिल्ली में भी दस्तक दे सकता है.भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अगले 3-4 दिनों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड के बाकी हिस्सों और उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं.
इस साल दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का इंतजार लंबा हो गया है. हालांकि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 25 जून को भी आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट है. अगले कुछ घंटों में दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 50-60 किमी प्रति की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की बहुत संभावना है.
राजधानी के अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. दिल्ली में बारिश के कारण तापमान अभी 40 डिग्री के नीचे बना हुआ है. सफदरजंग, पालम, आया नगर, लोदी रोड में भी टेंपरेचर नीचे है.

Monsoon Rain Latest Update
मॉनसून की बारिश के पहले 24 घंटे में ही यहां दादर, अंधेरी, विले पार्ले, विरार, गिरगांव जैसे इलाकों में भारी जलभराव की समस्या सामने आई थी. मुंबई लोकल ट्रेन के संचालन में भी दिक्कतें आई थीं. महाराष्ट्र के रायगढ़, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि जैसे जिलों में भी तेज बारिश का अलर्ट है.
IMD Weather Warning !
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 25, 2026
Heavy to Very Heavy Rainfall (7–20 cm) is likely along the West Coast, Northeast India, and Sub-Himalayan West Bengal & Sikkim during the week.
🔴 Isolated Extremely Heavy Rainfall is also likely:
📍 Sub-Himalayan West Bengal & Sikkim: 27–29 June 2026
📍… pic.twitter.com/ASs1Ky2sGT
इस हफ्ते पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर भारत और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. बंगाल और सिक्किम में 27 से 29 जून तक और असम मेघालय में 28 से 29 जून तक कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की भी संभावना है. मुंबई में 3 दिन का ऑरेंज अलर्ट है.

मॉनसून के अलावा भी उत्तर भारत में बारिश हो रही है. मॉनसून 4 जून को 3 दिन की देरी से पहुंचा था. केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों में भारी बारिश के बाद ये बंगाल, सिक्किम समेत पूर्वोत्तर भारत में पहुंचा.
वहां से बिहार, झारखंड के पूर्वी भारत राज्यों को कवर करने के बाद मध्य भारत में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश हो चुकी है. अल नीनो के प्रभाव के कारण मॉनसून करीब एक हफ्ते अटका रहा. हालांकि अब इसने फिर से रफ्तार पकड़ ली है.
ये भी पढ़ें - जून अभी और भिगोएगा, दिल्ली NCR में अभी 4 दिन बारिश, पंजाब-हरियाणा से राजस्थान तक आज का मौसम
ये भी पढ़ें - मॉनसून की मुंबई में धमाकेदार एंट्री, बिहार-झारखंड में भी गुड न्यूज, यूपी-दिल्ली में भी जल्द दस्तक देगी बारिश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं