इंटरनेट की दुनिया बड़ी ही अजीबोगरीब वीडियोज से भरी पड़ी है. यहां कभी कुछ नया और अनोखा देखने को मिलता है, तो कभी कुछ चौंका देता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे. चौंका देने वाले इस वीडियो में एक जीभ कटी महिला एक साथ दो ड्रिंक्स को चखती नजर आ रही है. दिलचस्प बात यह है कि महिला ने अपनी जीभ को सर्जरी की मदद से अलग कराया है, जिसके बाद अब वह एक बार में दो स्वाद चख सकती है.
यहां देखें वीडियो
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन दिनों सोशल मीडिया पर ब्रायना मैरी शिहादेह नाम की महिला को अपनी कटी जीभ के साथ दो ड्रिंक्स का आनंद लेते हुए देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि ब्रायना कैलिफोर्निया की एक ड्रेडलॉक कलाकार हैं, जिन्हें शरीर में बदलाव करने का शौक है. उन्होंने अपने शरीर में कई तरह के मॉडिफिकेशन कराए हैं. इनमें कुछ सर्जरी से हैं तो कुछ पियर्सिंग. इस पर वे अब तक लाखों रुपए खर्च कर चुकी हैं. उन्होंने इसी तरह सर्जरी के जरिए अपनी जीभ को दो भागों में बांट दिया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सबसे पहले वे एक ग्लास में पानी और दूसरे ग्लास में स्प्राइट डालते हुए देखी जा सकती हैं. इसके बाद वे अपनी जीभ से एक साथ दोनों का ड्रिंक्स का स्वाद लेती दिखाई देती हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @flower.friendly नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'आप पहले कौन से दो फ्लेवर ट्राई करेंगे?'
महिला का हुनर देख दंग रह जाएंगे आप, देशी स्टाइल में गोबर के उपले हवा में उड़ाकर दीवार पर चिपकाए
शिहादेह इंटरनेट पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर वायरल उनके इस वीडियो को अब तक 1.76 हजार व्यूज चुके हैं. वहीं 13 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके करीब दो लाख 28 हजार फॉलोअर हैं. उनके इस वीडियो को देख कुछ यूजर्स हैरान हैं, तो कुछ यह सवाल कर रहे हैं कि, 'क्या इस प्रक्रिया ने उसे चोट पहुंचाई है?' एक अन्य यूजर ने कहा, 'ओमग मुझे यह कोशिश करनी है.' वहीं, कुछ यूजर्स ने महिला को एक साथ कोका-कोला और पेप्सी ट्राई करने की रिक्वेस्ट की है.
देखें वीडियो- मुंबई में पति रणबीर के संग दिखी आलिया भट्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं