विज्ञापन

झांसी में 40 दिन का रेल ब्लॉक, ग्वालियर से चलेगी ताज एक्सप्रेस, 4 ट्रेन रद्द... कई के बदले रूट और प्लेटफॉर्म

झांसी स्टेशन पर 20 नवंबर से 29 दिसंबर 2026 तक 40 दिनों का रेल ब्लॉक लिया गया है. रेल ब्लॉक के दौरान ग्वालियर, बुंदेलखंड और मध्य भारत से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग और टर्मिनल स्टेशनों में अस्थायी फेरबदल किया गया है.

झांसी में 40 दिन का रेल ब्लॉक, ग्वालियर से चलेगी ताज एक्सप्रेस, 4 ट्रेन रद्द... कई के बदले रूट और प्लेटफॉर्म
Jhansi Station 40 Days Rail Block
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • झांसी स्टेशन पर 40 दिनों का रेल ब्लॉक होने वाला है.
  • 20 नवंबर से 29 दिसंबर 2026 तक 40 दिनों का रेल ब्लॉक
  • 4 ट्रेन रद्द और कई ट्रेनों को डायवर्ट किया जाएगा.

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रैक आधुनिकीकरण का काम चलेगा, जिससे 40 दिन का रेल ब्लॉक रहने वाला है. इसके तहत 20 नवंबर से 29 दिसंबर 2026 तक रेल ब्लॉक लिया गया है. इस अवधि के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गिट्टी रहित ट्रैक (Ballastless Track) बिछाने का काम किया जाएगा, जिसके चलते प्लेटफॉर्म से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा और कई लंबी व मध्यम दूरी की गाड़ियों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में बदलाव

रेल ब्लॉक के दौरान ग्वालियर, बुंदेलखंड और मध्य भारत से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग और टर्मिनल स्टेशनों में अस्थायी फेरबदल किया गया है.

ताज एक्सप्रेस (12279/12280): ब्लॉक अवधि के दौरान इस ट्रेन का संचालन झांसी के बजाय ग्वालियर से किया जाएगा, यानी यह ग्वालियर से शुरू होकर वहीं समाप्त होगी.

ग्वालियर-बरौनी मेल (11123/11124): यह ट्रेन झांसी के रास्ते जाने के बजाय भिंड और इटावा होकर संचालित की जाएगी.

फिरोजपुर कैंट-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस (14622) और बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (14314): इन गाड़ियों को ग्वालियर से गुना होते हुए बीना के मार्ग से चलाया जाएगा.

बरेली-इंदौर एक्सप्रेस (14320): यह गाड़ी ग्वालियर, गुना, रुठियाई और मक्सी के रास्ते होकर जाएगी.

अन्य ट्रेन भी डायवर्ट 

गोंडवाना एक्सप्रेस (12410/12406), प्रतापगढ़-मुंबई उद्योगनगरी एक्सप्रेस (12174), सीतापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (12108), अंत्योदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22583), चारलापल्ली-गोरखपुर एक्सप्रेस (12590), पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस (11407) और दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल (09466) के मार्ग में भी बदलाव किया गया है.

4 ट्रेन रहेगी रद्द

05073 बेंगलुरु-लालकुआं एक्सप्रेस 24 नवंबर से 29 दिसंबर तक रद्द रहेगी.
05074 लालकुआं-बेंगलुरु एक्सप्रेस 21 नवंबर से 26 दिसंबर तक रद्द रहेगी.
07075 हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 20 नवंबर से 25 दिसंबर तक रद्द रहेगी.
07076 गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस 22 नवंबर से 27 दिसंबर तक रद्द रहेगी.

इसके अलावा कुछ ट्रेनों के प्रारंभ और समापन स्टेशनों में भी बदलाव किए गए हैं, जिनमें खजुराहो-उदयपुर सेवा का दतिया से संचालन शामिल है, जबकि कुछ गाड़ियां निर्धारित अवधि में निरस्त रहेंगी और लगभग 58 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है.

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे 20 नवंबर से 29 दिसंबर के बीच यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के बदले हुए रूट, प्रस्थान स्टेशन, टाइम टेबल और प्लेटफॉर्म की नवीनतम स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से अवश्य जांच लें, ताकि स्टेशन पर किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें | 1 दिसंबर से तीन महीने तक जम्मू-अमृतसर-जलंधर समेत 22 से अधिक ट्रेन रद्द, चेक कर लें गाड़ियों की लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jhansi Station, Rail Block, Train Cancel, Indian Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com