बचपन में आपने दादी-नानी की कहानियों में राजा-महाराजा की कई शादियों के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन आज के समय में ऐसा होना संभव नहीं है. पुराने जमाने में कई शादियों का चलन हुआ करता था, लेकिन आज के समय में ऐसा कुछ हो तो शायद आपको यकीन न हो, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है. इस वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक शख्स 37वीं बार शादी कर रहा है, वो भी 28 बीवियां होने के बावजूद. वैसे तो यह वीडियो पुराना है, जो एक बार फिर से वायरल हो रहा है.
यहा देखें वीडियो
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बुजुर्ग अपनी 28 बीवियों और 35 बच्चों के सामने फिर से शादी करता हुआ नजर आ रहा है. वहीं वीडियो देखने के बाद अब यूजर्स इस पर एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट्स करते नहीं थक रहे हैं. बता दें कि यह वीडियो साल 2021 का बताया जा रहा है, जिसमें 37वीं शादी करने वाले इस शख्स का वीडियो एक बार इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिस पर एक बार फिर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है.
वायरल हो रहा यह वीडियो हर किसी की हवाइयां उड़ा रहा है. वीडियो में एक सजी-धजी दुल्हन का घूंघट उठाया जा रहा है. इसके बाद दुल्हन को दूल्हे के पास बिठा दिया जाता है. 45 सेकेंड के इस वीडियो में बुजुर्ग शख्स के घरवाले काफी खुश नजर आ रहे हैं. इस बीच सभी जोरदार तालियों से नई दुल्हन का स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं.
BRAVEST MAN..... LIVING
— Rupin Sharma (@rupin1992) June 6, 2021
37th marriage in front of 28 wives, 135 children and 126 grandchildren.???????? pic.twitter.com/DGyx4wBkHY
बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को IPS रूपिन शर्मा द्वारा जून 2021 में शेयर किया गया था. उस समय वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, '28 बीवी, 135 बच्चे और 126 पोते-पोतियों के सामने 37वीं बार यह शख्स शादी कर रहा है. काफी बहादुर है यह आदमी.' इंटरनेट पर एक बार फिर से यह वीडियो चर्चा में आ गया है. वहीं, वीडियो देख यूजर्स रिएक्शन देते नहीं थक रहे हैं. ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, 'क्या खूब किस्मत है, यहां एक को ही संभालना मुश्किल है'. तो दूसरे यूजर ने कहा, 'अभी तक एक शादी भी करने की हिम्मत नहीं है और ये 37'. एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'सिंगल तो देखकर RIP हो जाएंगे'. वहीं एक यूजर ने लिखा, 'क्या खूब किस्मत है, यहां एक ही संभालना मुश्किल है.
देखें वीडियो- मुंबई में पति रणबीर के संग दिखी आलिया भट्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं