विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2017

Video : तेज बहाव में फंसे इस शख्स ने छोड़ दी थी उम्मीद, तभी...

24 जून को कैलिफोर्निया हाइवे पैट्रोल विभाग को एक फोन आया कि एक शख्स इमराल्ड पूल्स से तेज बहाव के साथ बह गया है अभी वह ज्यादा दूर नहीं गया होगा उसको बचाया जा सकता है

Video : तेज बहाव में फंसे इस शख्स ने छोड़ दी थी उम्मीद, तभी...
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ट्यूनो को ढूढ़ निकाला गया. वह नदी के बीच में बनी एक शिला पर बैठे हुए थे.
  • हेलीकॉप्टर से रस्सी डालकर बचाया गया शख्स को
  • वीडियो में देख सकते हैं कि कितनी मशक्कत से बची जान
  • तेज बहाव के बीच फंसा था शख्स
नई दिल्ली: कैलिफोर्निया के इमराल्ड पूल्स ट्रेल को दर्रों, झरनों और ग्रेनाइट पत्थरों के बड़ीं-बड़ीं शिलाओं के लिए  जाना जाता है. यहां पर साल भर सैकड़ों पर्यटक स्वीमिंग का मजा लेने आते हैं. कई बार लापरवाही की वजह से लोग तेज बहाव में फंस जाते हैं और अपनी जान भी गवां बैठते हैं. ऐसी ही घटना 24 जून को हुई. जिसमें क्लानी ट्यूनो नाम के एक शख्स बीच धारा में फंस जाते हैं लेकिन उनका भाग्य अच्छा था.

24 जून को कैलिफोर्निया हाइवे पैट्रोल विभाग को एक फोन आया कि एक शख्स इमराल्ड पूल्स से तेज बहाव के साथ बह गया है अभी वह ज्यादा दूर नहीं गया होगा उसको बचाया जा सकता है. इस कॉल के बाद तुरंत ही बाद पैट्रोलिंग शुरू कर दी गई. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ट्यूनो को ढूढ़ निकाला गया. वह नदी के बीच में बनी एक शिला पर बैठे हुए थे. वह पानी से मात्र 50 फिट की ऊंचाई पर थे और लेवल किसी भी समय ऊपर आ सकता था. 



आप वीडियो में देख सकते हैं कि हेलीकॉप्टर से बचाने गई टीम में शामिल शख्स को इस शिला तक पहुंचने में कितनी दिक्कत का सामना करना  पड़ रहा था. तेज हवा के चलते रस्सी ट्यूनो तक पहुंचान में दिक्कत आ रही थी. हालांकि बाद में ट्यूनो को बचा लिया गया था. उनको हल्की-फुल्की चोटें आई थीं. 




 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Emerald Pools, Swimmer Rescue, Helicopter Rescue, Swimmer Rescue Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com