विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

एक हफ्ते से फरार था ज़ेब्रा 'एड', सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, अब हेलीकॉप्टर की मदद से पकड़ा गया

बीते एक हफ्ते से भाग रहा 'एड' नाम का ज़ेब्रा आखिरकार रविवार को सुरक्षित पकड़ गया. एड की भागदौड़ की खबर और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थी, जिससे वह एक वायरल स्टार बन गया.

एक हफ्ते से फरार था ज़ेब्रा 'एड', सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, अब हेलीकॉप्टर की मदद से पकड़ा गया

Ed The Pet Zebra Finally Captured After Galloping For Days: अमेरिका के टेनेसी राज्य में एक ज़ेब्रा 'एड' बीते एक हफ्ते से लोगों की नजरों से बचता फिर रहा था, लेकिन आखिरकार रविवार को उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया. एड की भागदौड़ की खबर और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थी, जिससे वह एक वायरल स्टार बन गया. रदरफोर्ड काउंटी शेरिफ ऑफिस ने पुष्टि की है कि एड को टेनेसी के क्रिस्चियाना इलाके के एक सबडिविजन के पास स्थित खेत में पाया गया. दिलचस्प बात यह रही कि एड को हेलीकॉप्टर से एक जाल में बांधकर एयरलिफ्ट किया गया और फिर उसे एक ट्रेलर में ले जाया गया.

हेलीकॉप्टर से लटका ज़ेब्रा! (Zebra Ed Tennessee news)

शेरिफ ऑफिस ने एड के एयरलिफ्ट का वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह जाल में फंसा हुआ दिखाई देता है और उसका सिर बाहर निकला हुआ था. यह दृश्य देखने के बाद कई नेटिज़न्स ने मजेदार कमेंट्स और मीम्स (Ed the zebra viral video) की बारिश कर दी. किसी ने लिखा, क्या अब भी जेल में कैदियों को ब्लैक एंड व्हाइट यूनिफॉर्म पहनाते हैं? वहीं एक और यूज़र ने लिखा, क्या टेनेसी में कोई 'जुमांजी' खेल रहा है? एक अन्य मीम वायरल हुआ...वो ज़ेब्रा क्रॉसिंग ढूंढ रहा है. हालांकि, कई लोगों ने एड की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई. एक यूज़र ने लिखा, शायद वो अपनी आज़ादी का मजा ले रहा है, लेकिन उम्मीद है कि उसे जल्द सुरक्षित वापस ले जाया जाएगा.

टेनेसी की सड़कों पर भागता एड बना इंटरनेट सेंसेशन (runaway zebra helicopter rescue)

CBS न्यूज के अनुसार, एड की मालिक लौरा फोर्ड ने बताया कि टेक्सास से एक विशेष टीम को बुलाया गया था, जिसने एड को पकड़ने में मदद की. उन्होंने कहा, यह हफ्ता काफी तनावभरा था, लेकिन खुशी है कि सब कुछ सही तरीके से खत्म हुआ और किसी को नुकसान नहीं पहुंचा. एड का यह रोमांचक सफर और वायरल मीम्स अब सोशल मीडिया इतिहास का हिस्सा बन चुके हैं.

ये भी पढ़ें:- दुनिया का सबसे खतरनाक कोबरा

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ed The Zebra, Zebra Video, Zebra Ed Tennessee News, Ed The Zebra Viral Video, Runaway Zebra Helicopter Rescue, Zebra Memes Social Media, Zebra Airlifted Tennessee, Pet Zebra Captured, Zebra Crossing Meme, Funny Animal News, Trending Viral Animal Videos, Zebra Christiana Tennessee, Viral Story, Offbeat Story, Viral Video On Social Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com