विज्ञापन

Dhurandhar 2 Teaser: धुरंधर 2 का टीजर बोले तो खोदा पहाड़ निकली चुहिया, नए टीजर के नाम पर फैन्स से ठगी

धुरंधर 2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है और इसी के साथ फैन्स की एक्साइटमेंट भी चरम पर है. अब इंतजार है तो बस 19 मार्च 2026 का जिस दिन रणवीर सिंह की ये फिल्म थियेटर्स में आने वाली है.

Dhurandhar 2 Teaser: धुरंधर 2 का टीजर बोले तो खोदा पहाड़ निकली चुहिया, नए टीजर के नाम पर फैन्स से ठगी
Dhurandhar 2 Teaser Out: धुरंधर 2 का टीजर रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 Teaser: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर साल 2025 की एक बड़ी हिट फिल्म है. रणवीर सिंह के लीड रोल वाली ये फिल्म अब अपने पार्ट-2 के साथ इस साल भी बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपाने वाली है. 19 मार्च को धुरंधर का पार्ट 2 यानी कि धुरंधर 2 रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को लेकर शुरुआत से ही काफी क्रेज रहा है और अब धुरंधर 2 के पोस्टर और टीजर ने तो फिल्म के लिए पहले से ही फील्डिंग सेट कर ली है. टीजर से ऐन पहले मेकर्स ने रणवीर सिंह का एक पोस्टर शेयर किया. पोस्टर में रणवीर काफी डेडली नजर आ रहे हैं. रेड और ब्लैक थीम का ये पोस्टर फिल्म की इंटेंसिटी साफ दिखा रहा है. रणवीर के पीछे लिखा नजर आ ता है द रिवेंज यानी कि बदला जो कि टीजर और पहली झलक में साफ नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 का टीजर देख फैन्स का दिमाग खराब, बोले- अरे ये तो पहले ही दिखा दिया था कुछ नया कर लेते

धुरंधर 2 के टीजर में क्या दिखाया?

टीजर में रणवीर सिंह यानी जसकीरत सिंह रंगी का हमजा में ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया गया है, जिससे दर्शकों के मन में कई अनसुलझे सवाल रह जाते हैं. यह उन रोमांचक घटनाओं की ओर इशारा करता है जो उसे सबसे खतरनाक गैंग्स में घुसपैठ करने पर मजबूर करती हैं और वह अपने देश की रक्षा करते हुए बदला लेने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देता है. यही बैकस्टोरी धुरंधर: द रिवेंज का इमोशनल कोर है.

धुरंधर के बाद बॉक्स ऑफिस पर महा धुरंधर!

आदित्य धर की धुरंधर फिलहाल अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने कल्ट और पॉप-कल्चर में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब धुरंधर: द रिवेंज के साथ, यह कहानी और भी बड़े, बोल्ड और जबरदस्त सिनेमैटिक यूनिवर्स में बदलने वाली है. यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी के साथ पड़ रही है और यह हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में आएगी. साउथ इंडिया में फिल्म की भारी डिमांड को देखते हुए एक स्ट्रैटेजिक एक्सपैन्शन है, जो 2026 को धुरंधर का साल बना रहा है.

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के लिए कम पड़ गए थे आइडिया? विक्की कौशल की उरी से उठा लिया ये डायलॉग

धुरंधर: द रिवेंज एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है, और ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने भी प्रोड्यूस किया है. जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज प्रोडक्शन के बैनर तले 19 मार्च, 2026 से सिनेमाघरों में आने को तैयार है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 Teaser, Dhurandhar 2 The Revenge, Dhurandhar 2 Teaser Reaction, Ranveer Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com