विज्ञापन
30 days ago

India vs Pakistan T20 World Cup Controversy Highlights: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करने पर पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड बैकफुट पर है. रिपोर्ट्स की मानें तो आईसीसी ने पाकिस्तान को प्रसारक की तरफ से लीगल एक्शन की चेतावनी दी है. इससे पहले, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कई दूसरे बोर्ड से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी से भी सपोर्ट नहीं मिला. कल रात तक उन्होंने ICC से संपर्क नहीं किया था. वे खुद को ज़्यादा से ज़्यादा अकेला पा रहे हैं. हर बोर्ड ने कहा है कि इस मामले में पाकिस्तान का कोई हक नहीं बनता. उन्होंने U19 मैच खेला, 15 तारीख को महिलाओं का मैच खेल रहे हैं और यह मैच नहीं खेलने का कोई लॉजिकल कारण नहीं है.

इससे पहले T20 वर्ल्ड कप विवाद में एक नया मोड़ आया, क्योंकि पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि तो कर दी है, लेकिन कहा है कि वे भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेंगे. भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को होना है, लेकिन पाकिस्तान सरकार के इस फैसले से स्थिति और जटिल हो गई है. यह फैसला बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के बाद आया है, क्योंकि उन्होंने भारत जाने से मना कर दिया था. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से 'सुरक्षा कारणों' का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने का अनुरोध किया था, लेकिन क्रिकेट गवर्निंग बॉडी ने साफ कर दिया कि टूर्नामेंट के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Live Updates over PCB vs ICC Controversy

Pakistan World Cup Drama Live: बांग्लादेश चुनाव से कनेक्शन

कई लोगों का मानना है कि पाकिस्तान के गृह मंत्री नकवी 12 फरवरी को बांग्लादेश में आम चुनाव होने और मौजूदा मोहम्मद यूनुस सरकार की जगह लोकतांत्रिक सरकार बनने के बाद अपना फैसला बदल सकते हैं. एक सूत्र ने कहा,"नकवी एक क्रिकेट प्रशासक से ज्यादा नेता हैं और उन्हें राष्ट्रीय टीम के हितों की खास चिंता नहीं है. वह राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं और चुनाव के बाद यू-टर्न ले सकते हैं." उन्होंने कहा,"भारत के खिलाफ मैच से पहले दो दिन का वक्त रहेगा और हालात बदल सकते हैं. वरना वह जानते हैं कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग किया जा सकता है."

Pakistan World Cup Drama Live: पीसीबी ने नहीं दी है सूचना

पीसीबी ने अभी तक लिखित रूप में आईसीसी को कोई सूचना नहीं दी है, लेकिन इस बहिष्कार के फैसले को बांग्लादेश को विश्व कप से हटाए जाने के बाद उसके समर्थन में उठाया गया कदम माना जा रहा है. सूत्र ने बताया,"आईसीसी ने जब अपने सभी आयोजनों के लिए प्रसारक के साथ चार साल का करार किया था, तब उसमें भारत-पाकिस्तान मैच भी शामिल थे, जिसके आधार पर प्रसारक ने आईसीसी को भुगतान किया." उन्होंने कहा,"इसलिए प्रसारक को अनुबंध के उल्लंघन के आधार पर पीसीबी और आईसीसी को अदालत में ले जाने का पूरा अधिकार होगा."

Pakistan World Cup Drama Live: पीसीबी को हो सकती है परेशानी

आईसीसी की डीआरसी एक आंतरिक समिति है, जो आईसीसी बोर्ड के अपने फैसलों के खिलाफ अपील नहीं सुनती. पीसीबी के एक अन्य सूत्र ने कहा,"सरकार के निर्देश के बावजूद पीसीबी को परेशानी हो सकती है, क्योंकि पाकिस्तान अपनी इच्छा के अनुसार भारत में नहीं बल्कि तटस्थ स्थल श्रीलंका में अपने सभी मैच खेल रहा है." उन्होंने कहा,"दूसरी बात यह है कि भारतीय सरकार ने अपनी टीम को पाकिस्तान में खेलने की अनुमति नहीं दी है, लेकिन मई में हुए टकराव के बाद भी एशिया कप या आईसीसी टूर्नामेंटों में तटस्थ स्थानों पर पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से नहीं रोका है."

Pakistan World Cup Drama Live: 3.5 करोड़ डॉलर का पाकिस्तान को नुकसना

पीटीआई पहले ही सूत्रों के हवाले से खबर दे चुका है कि आईसीसी पाकिस्तान का सालाना राजस्व हिस्सा (लगभग 3.5 करोड़ डॉलर) रोक सकता है और उसी रकम से प्रसारकों को भुगतान कर सकता है. पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पिछले सप्ताह इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को जानकारी देने से पहले बोर्ड के कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ली थी, लेकिन इसके बावजूद बोर्ड गंभीर नतीजों के लिए तैयार है.

पीसीबी के सूत्र ने 'पीटीआई' से कहा,"पाकिस्तान अगर भारत के खिलाफ नहीं खेलने पर अड़ा रहा तो उसे वित्तीय जुर्माने के साथ प्रसारकों की ओर से मुकदमा भी झेलना पड़ सकता है. इसके अलावा आईसीसी की विवाद निपटान समिति (डीआरसी) में जाने की कोशिश भी शायद नाकाम रहे."

Pakistan World Cup Drama Live: PCB के खिलाफ लीगल एक्शन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को चेतावनी दी है कि भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले टी20 विश्व कप मैच के बहिष्कार के कारण उसे टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारक जियोस्टार की ओर से कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. यह जानकारी पीसीबी के एक सूत्र ने मंगलवार को दी.  

Pakistan T20 World Cup 2026 Controversy Live: 'पाकिस्तान की एक पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी'

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ ना खेलने पर कहा है कि यह खिलाड़ियों या बोर्ड का नहीं बल्कि सरकार का फैसला है. कपिल देन ने कहा,"अगर यह फैसला खिलाड़ियों ने लिया है, तो वे सामने आकर कह सकते हैं. लेकिन, अगर बोर्ड कहता है कि आप नहीं खेलेंगे, तो देश की इज्जत कम होती है. पाकिस्तान के लिए हालात अच्छे नहीं दिख रहे हैं. आप एक पीढ़ी को खत्म कर रहे हैं. पाकिस्तान ने सालों से हमें शानदार टैलेंट दिए हैं. लेकिन अगर आप इन लड़कों को वर्ल्ड कप में खेलने नहीं देंगे, तो आप एक पीढ़ी को खत्म कर रहे हैं और खेल को नुकसान पहुंचा रहे हैं. आप अपने ही खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं."

Pakistan T20 World Cup 2026 Controversy Live: कोलंबो पहुंची पाकिस्तानी टीम

भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के पाकिस्तानी सरकरार के ऐलान के बीच पाकिस्तानी टीम अगले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है. एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी स्टार स्पॉट हुए हैं. 

T20 WC 2026 Pakistan Boycott Match vs India Live Updates: भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट के बीच रमीज राजा का वीडियो हुआ वायरल

पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जो मौजूदा समय में पाकिस्तान के क्रिकेट हालात पर बिलकुल सटीक बाथ रहा है. रमीज राजा पहले ही इस तरह की स्थिति को लेकर आगाह कर चुके हैं. उनका कहना रहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की कुल फंडिंग का बड़ा हिस्सा भारतीय बाजार से आता है. अगर किसी कारणवश यह आर्थिक सहयोग प्रभावित होता है, तो इसका सीधा असर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की वित्तीय हालात पर पड़ेगा.

एक बैठक के दौरान रमीज राजा ने कहा था कि आईसीसी की लगभग 90 प्रतिशत कमाई भारतीय बाजार से जुड़ी हुई है और उसी धन से विभिन्न क्रिकेट बोर्डों को समर्थन मिलता है. ऐसे में अगर यह फंडिंग रुकती है, तो पाकिस्तान क्रिकेट के लिए हालात बेहद मुश्किल हो सकते हैं. उन्होंने यह भी इशारा किया था कि वैश्विक क्रिकेट व्यवस्था में भारत की भूमिका इतनी अहम है कि किसी भी बड़े फैसले का असर सीधे अन्य बोर्डों पर पड़ता है.

इसी बीच पाकिस्तान सरकार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए यह स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन का हिस्सा तो होगी, लेकिन 15 फरवरी को होने वाले भारत के खिलाफ मुकाबले में भाग नहीं लेगी. इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पीसीबी को संभावित नतीजों को लेकर चेतावनी दी है. कहा जा रहा है कि इस तरह के कदम से बोर्ड पर प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं.

T20 WC 2026 Live Updates: माइकल वॉन की बड़ी भविष्यवाणी

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबले से होगा, जबकि 8 मार्च को फाइनल होना है. इस बार पिछली संस्करण की ही तरह 20 टीमों ने क्वालीफाई किया है. सभी क्वालीफाई करने वाली 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने वाली दो टीमें सुपर-8 में जगह बनाएंगी, जहां उन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा. सुपर-8 में टॉप पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगीं.

इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर अपनी भविष्यवाणी बताते हुए चार संभावित सेमी-फाइनलिस्ट टीमों के नाम बताए हैं. उनकी लिस्ट में मौजूदा चैंपियन भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं.

ICC Rule Over Match Boycott; IND vs PAK T20 WC 2026: भारत का 'बहिष्कार' करने की घोषणा

पाकिस्तान सरकार ने पिछले रविवार को पूरी दुनिया के क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी, जब उसने 15 फरवरी को T20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में भारत के खिलाफ अपनी टीम को मैदान में उतरने से रोक दिया. हालांकि पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को हर दो साल में होने वाले इस इवेंट में हिस्सा लेने की इजाज़त दे दी, लेकिन उसने मैच में भारत का 'बहिष्कार' करने की भी घोषणा की. इस कदम को बांग्लादेश के साथ 'एकजुटता' दिखाने का फैसला बताया जा रहा है, जिसे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था.

IND vs PAK T20 WC 2026 Controversy Live Updates: भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट पर लाला का बयान

शाहिद अफरीदी ने कहा कि उनका हमेशा से मानना रहा है कि राजनीति जहां दीवारें खड़ी करती है, वहीं क्रिकेट उन्हें गिरा सकता है. उन्होंने भारत के खिलाफ मैच न खेलने पर अफसोस जताया, लेकिन साथ ही सरकार के फैसले के साथ खड़े रहने की बात भी कही. अफरीदी ने ICC से निष्पक्षता और ठोस फैसलों की उम्मीद जताई.

मोहम्मद यूसुफ के अनुसार यह फैसला कठिन जरूर है, लेकिन सिद्धांतों के लिहाज़ से जरूरी है. उन्होंने कहा कि खेल में व्यापारिक हितों से पहले मूल्यों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए और विश्व क्रिकेट में चुनिंदा देशों के प्रभाव को खत्म किया जाना चाहिए.

IND vs PAK T20 WC 2026 Controversy Live Updates: क्या पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक मैच का बॉयकॉट कर सकता है?

पाकिस्तान टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच छोड़ सकता है. ऐसा होने से रोकने वाला कोई ICC नियम नहीं है. हालांकि, ICC के पास ऐसे सख्त नियम हैं ताकि ऐसा करने वाली टीमों को गंभीर नतीजों के बिना न छोड़ा जाए.

IND vs PAK T20 WC 2026 Controversy Live Updates: दूसरे बोर्ड्स ने कैसे रिएक्ट किया

मेंबर बोर्ड्स ने कई चीजों को बताया है जो इस कदम के पीछे पाकिस्तान के इरादे को कमजोर करते हैं, पाकिस्तान की युवा टीम ने हाल ही में U19 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ बिना किसी विरोध या बॉयकॉट का जिक्र किए खेला था. एक चौंकाने वाली बात यह है कि पाकिस्तान महिला ए टीम अभी भी उसी दिन (15 फरवरी) को भारत ए के खिलाफ खेलने वाली है और बैंकॉक में राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 मैच से हटने की कोई योजना नहीं है.

IND vs PAK T20 WC 2026 Controvers Live Updates: चौतरफा घिरा पाकिस्तान

चौतरफा घिरा पाकिस्तान, क्रिकेट बोर्ड्स ने पूछा- 'जब अंडर-19 और महिला मैच खेल सकते हैं, तो T20 वर्ल्ड कप मैच से इनकार क्यों?

IND vs PAK T20 WC 2026 Boycott Live Blog: पाकिस्तान के बॉयकॉट पर मचा कोहराम

सुनील गावस्कर ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि अगले कुछ दिनों में जब दबाव बढ़ेगा, तो पाकिस्तान अपना फैसला बदल सकता है. उन्होंने इसे पाकिस्तानी क्रिकेट की पुरानी आदत बताया, जहां फैसले अक्सर बदले जाते रहे हैं.

हरभजन सिंह ने ICC से सख्त कदम उठाने की उम्मीद जताई और कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर प्रतिबंध या जुर्माना लग सकता है, साथ ही भविष्य में टूर्नामेंट की मेज़बानी का मौका भी छिन सकता है.

मदन लाल ने इस फैसले को पाकिस्तान क्रिकेट के लिए नुकसानदेह बताया और कहा कि इससे उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि कोई जिम्मेदार व्यक्ति आगे आकर सही दिशा में सोचेगा.

T20 WC 2026 Controversy Live Updates: PCB ने ICC को नहीं दी कोई जानकारी

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच के बॉयकॉट के मुद्दे पर अपनी लड़ाई जारी रखने का फैसला किया है और अपने आगे के एक्शन पर सस्पेंस बनाए रखने के लिए आईसीसी को यह फैसला नहीं बताएगा.

सूत्रों ने टेलीकॉमएशियाडॉटनेट को बताया, "चूंकि यह सरकार का फैसला है और इसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म के जरिए बताया गया है, इसलिए आईसीसी को लिखने की कोई जरूरत नहीं है."

शरीफ ने रविवार को लाहौर में नकवी से मिलने से पहले पीसीबी के पूर्व चीफ नजम सेठी से भी मुलाकात की. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया, "सेठी ने पीएम को भारत के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की भी सलाह दी, क्योंकि सेठी की चेयरमैनशिप में भारत 2016 में एक एग्रीमेंट से भी पीछे हट गया था."

IND vs PAK T20 WC 2026 PCB vs ICC Live Updates: भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट के बाद भी कैसे बच सकता है पाकिस्तान

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के पूर्व अध्यक्ष एहसान मणि, जो पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन भी रह चुके हैं, का कहना है कि देश को शायद कोई बैन का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि उसकी सरकार ने घोषणा की है कि टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच का बॉयकॉट करेगी.

मणि ने स्पोर्टस्टार से कहा, "अगर पाकिस्तान सरकार के निर्देशों का पालन करता है, तो उसके खिलाफ कोई बैन नहीं लग सकता . इसी आधार पर भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मैच पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था . आप दोहरा मापदंड नहीं अपना सकते . इसलिए, दुर्भाग्य से, मैं फिर से इस बात पर आता हूं कि समस्या से निपटने के बजाय, ICC बस एक दर्शक बनकर खड़ा रहा ."

Pakistan T20 WC 2026 Boycott Controversy Live: पाक को ICC से मिलेगा करारा झटका!

एक रिपोर्ट के अनुसार, "ICC में PCB का कोई सपोर्टर नहीं है. न सिर्फ़ उन्हें अपने कड़े रुख की वजह से ICC रेवेन्यू में अपना हिस्सा खोना पड़ेगा, बल्कि पाकिस्तान सुपर लीग के लिए अलग-अलग देशों के विदेशी खिलाड़ियों के लिए NOC हासिल करना भी मुश्किल होगा . अलग-अलग क्रिकेट बोर्ड के साथ PCB के बाइलेटरल एग्रीमेंट पर दबाव पड़ेगा."

T20 WC 2026 Pakistan Boycott Controversy Live Updates: पाकिस्तान के ड्रामे पर कपिल देव का बेबाक बयान, 'हालात अच्छे नहीं लग रहे हैं'

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव ने निराशा जताई है. उनका मानना है कि इस तरह के कदम से न सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेट की साख पर असर पड़ेगा, बल्कि वहां के मौजूदा खिलाड़ियों का भविष्य भी खतरे में पड़ सकता है. कपिल देव ने साफ शब्दों में कहा कि अगर भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला खिलाड़ियों का होता, तो वे खुलकर सामने आ सकते थे. लेकिन अगर यह निर्णय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से थोपा गया है, तो इससे देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है.

उनके मुताबिक, खिलाड़ियों को मैदान पर अपनी बात साबित करने का मौका मिलना चाहिए, न कि उन्हें राजनीतिक या प्रशासनिक फैसलों की कीमत चुकानी पड़े.

ICC vs PCB T20 WC 2026 Live Updates: जानें हर भारत vs पाकिस्तान मैच से कितनी कमाई

चैनल को प्रति मैच से टीवी विज्ञापन से करीब 220-260 करोड़ रुपये की कमाई होती है, तो डिजिटल विज्ञापन और सब्स्क्रिप्शन से हर मैच 60-90 करोड़ रुपये ब्रॉडकास्टर के पास आते हैं. इस तरह से दोनों माध्यमों (टीवी+डिजिटल) को मिलाकर भारत vs पाकिस्तान के हर मैच से करीब 280-350 करोड़ रुपये की कमाई ब्रॉडकास्टर को होती है. 

IND vs PAK T20 WC 2026 Controversy Live Updates: भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार

पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि तो कर दी है, लेकिन कहा है कि वे भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेंगे. भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को होना है, लेकिन पाकिस्तान सरकार के इस फैसले से स्थिति और जटिल हो गई है. यह फैसला बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के बाद आया है, क्योंकि उन्होंने भारत जाने से मना कर दिया था. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से 'सुरक्षा कारणों' का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने का अनुरोध किया था, लेकिन क्रिकेट गवर्निंग बॉडी ने साफ कर दिया कि टूर्नामेंट के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

IND vs PAK T20 WC 2026 Controversy Live Updates: ICC में पाकिस्तान का कोई समर्थक नहीं

"ICC में पाकिस्तान का कोई समर्थक नहीं है": मोहसिन नकवी और उनकी टीम को भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप बॉयकॉट के रुख पर कड़वी सच्चाई बताई गई. रिपोर्ट के अनुसार, 'बॉयकॉट' के मामले में ICC में PCB को ज्यादा सपोर्ट नहीं मिल रहा है और संभावना है कि वे ICC रेवेन्यू में अपना हिस्सा खो देंगे. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com