Used Trousers Delivery: आज के दौर में ऑनलाइन शॉपिंग करना किसी जुए से कम नहीं है. आप ऑर्डर कुछ करते हैं और उम्मीद कुछ रखते हैं, पर कभी कभी किस्मत ऐसी पलटी मारती है कि, बंदा दंग रह जाए. सोशल मीडिया पर एक ऐसी दास्तान वायरल हो रही है, जिसे सुनकर आप अपना अगला पैकेट खोलने से पहले दस बार सोचेंगे. एक लड़की ने Amazon से बड़े चाव से नया ट्राउजर बुक किया था, पर जब पैकेट घर आया तो खुशी काफूर हो गई. पैकेट की हालत ही ऐसी थी जैसे किसी ने उसे जबरदस्ती लपेटा हो.
ये भी पढ़ें:-1980 की बाइक रसीद देख पकड़ लेंगे सिर, जितनी कीमत में आती थी 'राजदूत'..उतने में आ जाती 2 एकड़ जमीन!
पुराना ट्राउजर और वोटर आईडी का 'गिफ्ट' (Old Trousers and Voter ID Card Gift)
जैसे ही लड़की ने पैकेट फाड़ा, अंदर से एक गंदा और सलमारा (creases) हुआ ट्राउजर निकला. उसे देखते ही समझ आ गया कि यह नया नहीं, बल्कि किसी का इस्तेमाल किया हुआ माल है. हद तो तब हो गई जब पैंट की जेब चेक की गई. जेब के अंदर से किसी अजनबी का असली वोटर आईडी कार्ड और रसीद बरामद हुई. उस कार्ड पर फोटो, नाम और पता सब कुछ साफ-साफ लिखा था. मतलब साफ था किसी ने ट्राउजर पहना, उसमें अपना आईडी भूला, वापस किया और कंपनी ने वही उठा कर दूसरे ग्राहक को टिका दिया.
एक लड़की ने Amazon से नई ट्राउजर मंगाई।
— मिच्च मसाला (@micchamasala) May 13, 2026
जब पैकेट आया तो वो बहुत ही low तरीके से पैक किया गया था।
पैकेट खोलते ही पता चला कि ट्राउजर पुरानी है। गंदी थी। सिलवटें पड़ी थीं। देखकर साफ लग रहा था कि किसी ने पहले पहन रखी थी।
हद तो तब हो गई जब पैंट की जेब से किसी का वोटर कार्ड और रसीद… pic.twitter.com/rlQSoKzYAn
सावधान रहें, सतर्क रहें! (Voter ID card in pocket)
यह वाकया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (Twitter) पर जमकर शेयर हो रहा है. लोग कह रहे हैं कि यह तो नेक्स्ट लेवल का धोखा है. ऑनलाइन जायंट्स अगर क्वालिटी चेक में इतनी बड़ी चूक करेंगे, तो भरोसे का तो कचरा ही हो जाएगा. यह खबर इसलिए जरूरी है, ताकि आप भी पैकेट लेते वक्त उसकी सील और सामान की जांच अच्छे से कर लें. कहते हैं न कि 'सावधानी हटी, दुर्घटना घटी'. ऑनलाइन शॉपिंग के इस दौर में आंखें खुली रखना ही अपनी जेब बचाने का इकलौता तरीका है.
ये भी पढ़ें:-यूरोप जाने वालों की निकल पड़ी! एक टिकट खरीदो और घूमो पेरिस से रोम तक...नए नियम ने कर दी बल्ले-बल्ले
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं