विज्ञापन

यूरोप जाने वालों की निकल पड़ी! एक टिकट खरीदो और घूमो पेरिस से रोम तक...नए नियम ने कर दी बल्ले-बल्ले

यूरोप की सैर का सपना तो सब देखते हैं, पर अलग अलग देशों की रेल टिकटें बुक करना किसी सिरदर्दी से कम नहीं है. अब बस एक सिंगल पास और आप पेरिस से बर्लिन तक का सफर बिना किसी सिरदर्द के नाप सकेंगे.

यूरोप जाने वालों की निकल पड़ी! एक टिकट खरीदो और घूमो पेरिस से रोम तक...नए नियम ने कर दी बल्ले-बल्ले
हवाई जहाज भूल जाइए! यूरोप में ट्रेन का सफर अब होगा और भी सस्ता और आसान, बस एक पास और काम तमाम
Pexels

One Ticket to Explore 27 Countries Seamlessly: अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो यूरोप घूमने का प्लान सिर्फ इसलिए टाल देते थे, क्योंकि वहां की रेल टिकटें बुक करना किसी भूलभुलैया से कम नहीं था, तो अब खुशियां मनाने का वक्त आ गया है. 13 मई 2026 को यूरोपीय यूनियन ने एक ऐसा मास्टरस्ट्रोक खेला है, जिसने मुसाफिरों की दुनिया बदल दी है. अब आपको हर देश की सरहद पर नया टिकट नहीं कटाना होगा, बल्कि 'वन जर्नी, वन टिकट' के जरिए पूरा यूरोप आपकी मुट्ठी में होगा.

ये भी पढ़ें:-सावधान! भूलकर भी मत उठाना पेड़ से गिरा फल! नहीं तो लग सकता है 3.75 लाख का जुर्माना

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

मुसाफिरों के लिए क्या हैं नए नियम? (Europe Rail Single Ticket)

यूरोपीय यूनियन के नए कायदे-कानून मुसाफिरों को किसी 'शहंशाह' जैसा अहसास कराएंगे. अब मुसाफिर कई देशों और अलग-अलग ट्रेन ऑपरेटरों के लिए एक ही टिकट का इस्तेमाल कर सकेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

सबसे मजेदार बात ये है कि, अगर किसी देरी की वजह से आपकी कनेक्टिंग ट्रेन छूट जाती है, तो आपको बिना किसी अतिरिक्त पैसे के अगली ट्रेन में भेजा जाएगा. यही नहीं, अगर देरी ज्यादा हुई तो खाना-पीना और रात रुकने के लिए होटल का इंतजाम भी रेलवे ही करेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

पूरी सुरक्षा और बेमिसाल सुविधाएं (One Journey One Ticket EU)

यह खबर उन टूरिस्ट्स के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है जो पेरिस, एम्सटर्डम और प्राग जैसे शहरों को एक ही ट्रिप में कवर करना चाहते हैं. अब टिकट प्लेटफॉर्म्स को सारे विकल्प दिखाने होंगे, ताकि आप अपनी जेब के हिसाब से सबसे सस्ता और अच्छा रास्ता चुन सकें.

Latest and Breaking News on NDTV

टिकटें भी अब सफर से कम से कम पांच महीने पहले बुक की जा सकेंगी, जिससे प्लानिंग करना और भी आसान हो जाएगा. यूरोप का यह कदम रेल यात्रा को हवाई सफर से भी ज्यादा लुभावना और आसान बनाने वाला है. अब बस बैग पैक करिए और निकल पड़िए, क्योंकि रास्ता अब बिल्कुल साफ है.

ये भी पढ़ें:-छोरे देखते रह गए और ताई ने 2 लाख की स्पोर्ट्स बाइक को बना दिया 'कबाड़' ढोने वाली गाड़ी, देख लोगों के उड़े तोते

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल खबर के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Europe Rail Single Ticket, One Journey One Ticket EU, Europe Train Travel Rules 2026, Europe Rail Travel News, Single Ticket For Europe Trains, International Train Travel Rights, One Journey One Ticket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com