दिग्गज टेक कंपनी अमेजन ने एक बार फिर अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अपने डिवाइसेस और सर्विसेज डिविजन से लगभग 250 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों को सुबह-सुबह ईमेल और टेक्स्ट मैसेज भेजकर इस फैसले की जानकारी दी गई.
सॉफ्टवेयर डेवलपर्स पर पड़ी सबसे ज्यादा गाज
छंटनी का सबसे ज्यादा असर उन कर्मचारियों पर पड़ा है जो सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम देख रहे थे. यह डिविजन किंडल ई-रीडर्स, अलेक्सा डिवाइसेस और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे प्रोडक्ट्स बनाता है. अमेजन के प्रवक्ता ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी अपने काम को ज्यादा बेहतर बनाने और प्राथमिकताओं को सही करने के लिए यह कदम उठा रही है.
नए प्रोडक्ट्स लॉन्च होते ही कर दी छुट्टी
यह छंटनी काफी हैरान करने वाली है, क्योंकि कंपनी ने हाल ही में नए किंडल ई-रीडर्स और टैबलेट लॉन्च किए थे. यही नहीं, बुधवार को ही अलेक्सा से चलने वाला नया अलार्म क्लॉक और फोटो फ्रेम भी पेश किया गया. इससे पहले इसी महीने अमेजन ने अपने रिटेल डिविजन से भी करीब 1,000 कर्मचारियों को निकाला था.
टेक कंपनियों में 2026 में छंटनी का संकट
साल 2026 में ग्लोबल टेक कंपनियों में छंटनी की रफ्तार तेजी से बढ़ी है. शुरुआती महीनों में ही 80,000 से ज्यादा नौकरियां जा चुकी हैं और इस साल यह आंकड़ा 3 लाख के पार जा सकता है. ओरेकल, नेटफ्लिक्स और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां लगातार अपनी लागत घटाने में लगी हैं. माइक्रोसॉफ्ट जहां AI पर बड़ा दांव लगा रही है और खर्च कम करने के लिए करीब 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (Voluntary Buyouts) का ऑफर दे रही है. वहीं, अक्टूबर में नेटफ्लिक्स ने अपने प्रोडक्ट, टेक, लीगल और HR टीम से करीब 1,000 लोगों यानी 6% वर्कफोर्स की छंटनी की है.
यह भी पढ़ें | Gold-Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना-चांदी हुआ सस्ता, आज कितने घट गए दाम? चेक करें लेटेस्ट रेट
यह भी पढ़ें | DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, 1.17 करोड़ लोगों की सैलरी-पेंशन कितनी बढ़कर आएगी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं