विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2017

इस लड़के ने शशि थरूर को किया शादी के लिए प्रपोज, मिला शानदार जवाब

कांग्रेस लीडर और केरल की तिरुअनंतपुरम सीट से सांसद शशि थरूर आजकल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. अपने भाषण से तो वह कई बार लोगों का दिल जीतते आए हैं. लेकिन इस बार कारण कुछ और ही है.

इस लड़के ने शशि थरूर को किया शादी के लिए प्रपोज, मिला शानदार जवाब
शशि थरूर को इस लड़के ने किया प्रपोज, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो.
  • कांग्रेस लीडर शशि थरूर को लड़के ने किया प्रपोज.
  • ट्विटर पर शशि थरूर ने दिया शानदार जवाब.
  • सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं शशि थरूर.
नई दिल्ली: कांग्रेस लीडर और केरल के तिरुअनंतपुरम से सांसद शशि थरूर आजकल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. अपने भाषण से तो वह कई बार लोगों का दिल जीतते आए हैं. लेकिन इस बार कारण कुछ और ही है. 61 साल के शशि थरूर को एक लड़के ने सोशल मीडिया पर शादी के लिए प्रपोज किया है. जैसे ही शशि ने यह ट्वीट देखा, उन्होंने भी शानदार जवाब दे डाला. जिसके बाद यह ट्वीट तेजी से वायरल हो गया.

बता दें, राजधानी दिल्ली में 12 नवंबर को एलजीबीटीक्यूआई कम्युनिटी ने प्राइड परेड निकाली थी. इसमें एलजीबीटीक्यूआई कम्युनिटी के अलावा आम लोग भी शामिल हुए थे. इसी वक्त शशि थरूर को एक लड़के ने प्रपोज किया तो ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

पढ़ें- कांग्रेस सांसद शशि थरूर से जब पूछा गया- क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है? पढ़ें, उन्होंने क्या कहा...​
 
कुछ इस तरह किया प्रपोज
प्राइड परेड में एक लड़का बोर्ड लेकर घूम रहा था. लोगों की नजर जैसे ही उस बोर्ड पर पड़ी तो सभी हैरान हो गए. बोर्ड पर लिखा था- 'Shashi Tharoor, Marry Me'(शशि थरूर मुझसे शादी कर लीजिए). ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

पढ़ें- शशि थरूर बोले, 'मेक इन इंडिया' के साथ 'ब्रेक इन इंडिया' ठीक नहीं​
 
जैसे ही शशि थरूर ने ये ट्वीट देखा तो उन्होंने शानदार जवाब दिया.  वेब मैग्जीन के ट्वीट पर थरूर ने लिखा- 'हा-हा! अगर वे सिर्फ तिरुवनंतपुरम में वोट देने के लिए रजिस्टर्ड होते, तो यह और भी बेहतर होता.'

पढ़ें- शशि थरूर का ब्रिटेन साम्राज्य पर दिया भाषण वायरल हुआ​

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं शशि थरूर
कांग्रेस में कुछ लोग डिजिटल मीडिया की ताकत को पहले से ही समझते थे. मई 2009 में शशि थरूर इकलौते भारतीय नेता थे जिनका ट्विटर अकाउंट था. उनके 6 हजार फॉलोवर्स थे. आज थरूर के 60 लाख फॉलोवर्स हैं, कांग्रेस नेताओं में सबसे अधिक. हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के थरूर से 6 गुना ज्यादा फॉलोवर्स हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shashi Tharoor, Marriage Proposal, Kerala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com