School Kids Dancing On Aaj Ki Raat Song: सोशल मीडिया पर अक्सर बच्चों से जुड़े वीडियो पलक झपकते ही वायरल हो जाते हैं. इनमें कभी उनका क्यूट सा अंदाज दिल छू लेता है, तो कभी मासूम सी शरारतें चेहरे पर मुस्कान बिखेर देती हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें छोटी- छोटी बच्चियों के डांस को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस छिड़ गई है. यह डांस वीडियो जहां कुछ लोगों को अपना दीवाना बना रहा है, वहीं कुछ लोग इस वीडियो पर आपत्ति दर्ज कराते हुए पेरेंटिंग पर सवाल उठा रहे हैं.
स्कूल फंक्शन में बच्चों ने किया डांस (Girls dance video)
वायरल हो रहा यह वीडियो टीचर्स डे का बताया जा रहा है, जिसमें स्टेज पर कुछ छोटी बच्चियों को तमन्ना भाटिया के फेमस आइटम सॉन्ग 'आज की रात' गाने पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है. जैसा कि लोग जानते ही हैं कि, यह गाना हाल ही में रिलीज हुई 'स्त्री 2' फिल्म का है, जिस पर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक डांस रील शेयर की जा रही है, जिन्हें खूब देखा और पसंद भी किया जा रहा है. वायरल हो रहे छोटी बच्चियों के इस डांस परफॉर्मेंस को देखकर इंटरनेट यूजर्स बच्चों के माता-पिता पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें
'Reel के जमाने की परवरिश' (Baccho Ka Dance Video)
वीडियो में छोटी-छीटो बच्चियां स्टेज पर काफी हद तक तमन्ना भाटिया की अदाओं को कॉपी करती नजर आ रही हैं, जिसे देखने के बाद कोई उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है, तो कोई पोस्ट पर जमकर विरोध दर्ज कर रहा है. X पर इस वीडियो को @wokeflix_ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है 'हम परवरिश में भी असफल हो रहे हैं.' वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, 'सुधार: यहां विफलता दोनों तरफ है- स्कूली शिक्षा और पालन-पोषण.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसलिए हमें गुरुकुल की जरूरत है ना कि विदेश जैसे स्कूलों की परंपरा वाले ऐसे शैक्षिक संस्थान.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'यह माता-पिता से लेकर स्कूल तक पूर्ण विफलता है.' चौथे यूजर ने लिखा, 'हम क्या बना रहे हैं बच्चों को?'
ये भी देखेंः- फैमिली फंक्शन में कपल ने लूटी महफिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं