विज्ञापन

13 साल पुराना वो गाना, जिस पर गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों ने मचाया धमाल, डांस देख झूमा सोशल मीडिया, बोले- कैटरीना याद आ गई

हॉस्टल के दिनों की मस्ती और दोस्तों के साथ बिताए पल अक्सर जिंदगीभर याद रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें लड़कियों की एनर्जी और डांस देखने लायक हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है.

13 साल पुराना वो गाना, जिस पर गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों ने मचाया धमाल, डांस देख झूमा सोशल मीडिया, बोले- कैटरीना याद आ गई
कॉलेज गर्ल्स का डांस वीडियो हुआ वायरल

हॉस्टल लाइफ का नाम सुनते ही कॉलेज के दिनों की मस्ती, दोस्तों के साथ बिताया वक्त और बेफिक्र होकर की गई मौज-मस्ती याद आ जाती है. हॉस्टल की जिंदगी में पढ़ाई के साथ-साथ दोस्तों के साथ मस्ती करने के कई ऐसे पल होते हैं, जिन्हें लोग सालों बाद भी याद करते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने गर्ल्स हॉस्टल की मस्ती की झलक दिखा दी है. वीडियो में कुछ लड़कियां हॉस्टल में बॉलीवुड गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं. लड़कियों का एनर्जी लेवल और डांस देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.

‘कमली कमली' पर जमकर थिरकीं लड़कियां

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गर्ल्स हॉस्टल में काफी सारी लड़कियां मौजूद हैं. इसी बीच दो लड़कियां बॉलीवुड के सुपरहिट गाने ‘कमली कमली' पर डांस करती नजर आती हैं. यह गाना फिल्म ‘धूम 3' का है, जिसमें कैटरीना कैफ ने शानदार डांस परफॉर्मेंस दी थी. वीडियो में दोनों लड़कियां पूरे कॉन्फिडेंस के साथ गाने के स्टेप्स करती दिखाई दे रही हैं. उनके एक्सप्रेशन और डांस मूव्स देखकर आसपास मौजूद लड़कियां भी खूब एंजॉय करती नजर आती हैं.

लोगों को याद आई हॉस्टल लाइफ

लड़कियों के इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स को अपने कॉलेज और हॉस्टल के दिन याद आ गए. लोगों का कहना है कि हॉस्टल में दोस्तों के साथ बिताए ये मस्ती भरे पल जिंदगी के सबसे यादगार पलों में शामिल होते हैं. वीडियो में लड़कियों की एनर्जी देखकर कुछ यूजर्स ने तो बड़े-बड़े रियलिटी शोज तक से इसकी तुलना कर दी.

यूजर्स ने जमकर की तारीफ

वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, “रियलिटी शोज में भी ऐसा डांस देखने को नहीं मिलता, जैसा हॉस्टल में हो रहा है.” वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “वाह, लड़कियों ने वाकई शानदार डांस किया.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मौज-मस्ती के यही दिन होते हैं, जिन्हें हम आगे चलकर याद करते हैं.” सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. आपको लड़कियों का यह डांस कैसा लगा, कमेंट करके जरूर बताएं.

यह भी पढ़ें: 53 साल पुराना वो गाना, डेट नाइट हो या शादी, हर कपल की प्लेलिस्ट में शामिल, धर्मेंद्र-राखी का रोमांस, किशोर कुमार की आवाज ने बनाया सदाबहार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dance Video, Katrina Kaif, Hostel Girls, Entertainment, Kamli Kamli Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com