विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत को भरी महफिल में किया गया था अनदेखा? वायरल वीडियो पर भड़का फैन्स का गुस्सा, जानें क्या है सच?

सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के बाद से उनके साथ हो रहे बर्ताव पर एक नई बहस छिड़ गई है.

सुशांत सिंह राजपूत को भरी महफिल में किया गया था अनदेखा? वायरल वीडियो पर भड़का फैन्स का गुस्सा, जानें क्या है सच?
सुशांत सिंह राजपूत को किया गया इग्नोर
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े पुराने वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में X यूजर @ManozTalks ने एक पुराना क्लिप शेयर किया है, जिसमें सुशांत एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान साइड होते नजर आ रहे हैं. इस 16 सेकंड के वीडियो को ‘शॉकिंग' बताया जा रहा है. यह वीडियो क्लिप किसी अवॉर्ड फंक्शन या इवेंट की लग रही है. यहां एक साथ कई सेलिब्रिटीज एक प्लैटफॉर्म पर डांस करते दिख रहे हैं. 

सुशांत सिंह राजपूत जोश के साथ डांस कर रहे हैं, लेकिन अचानक वरुण धवन पीछे डांस कर रहे एक शख्स को आगे लेकर आते हैं. वह सुशांत की जगह पर आता है वह सुशांत अपनी जगह बनाते हुए साइड में जाकर डांस करने लगते हैं. सुशांत वहां भी उसी तरह इंजॉय कर रहे थे जिस तरह वह सबके बीच में कर रहे थे लेकिन कुछ फैन्स को ये बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगी. उनके आस-पास कैटरीना कैफ, सलमान खान, आलिया भट्ट जैसी हस्तियां भी मौजूद हैं. पोस्ट में इसे सुशांत के साथ ‘इग्नोरेंस' या ‘डेलिबरेट साइडलाइनिंग' के रूप में पेश किया गया है. लेकिन सोशल मीडिया इस पर अलग तरह से रिएक्ट कर रहा है.

सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स इसे सुशांत के साथ बॉलीवुड की ‘अनफेयर ट्रीटमेंट' का सबूत मान रहे हैं, जबकि कुछ ने कहा कि सुशांत खुद साइड में चले गए थे और इसमें कोई साजिश नहीं है. एक यूजर ने लिखा, यह तो खुद सुशांत साइड में चले गए, किसी ने कुछ नहीं किया. वहीं, कुछ कमेंट्स एग्रेसिव भी रहे, जहां पोस्ट करने वाले को ट्रोल किया गया.

सुशांत ने 2020 में कहा दुनिया अलविदा

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने घर में मृत पाए गए थे. उनकी मौत को लेकर आज भी आत्महत्या vs मर्डर की बहस जारी है. कई लोग दावा करते हैं कि बॉलीवुड के बड़े कैंप्स ने उन्हें साइडलाइन किया था, अच्छी फिल्में नहीं दीं और इंडस्ट्री पॉलिटिक्स का शिकार बनाया.

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Dance Videos, Sushant Singh Rajput Movies, Sushant Singh Rajput Doppelganger, Sushant Singh Rajput Age, Sushant Singh Rajput Last Movie, Sushant Singh Rajput Death Reason, Sushant Singh Rajput Death Date, Sushant Singh Rajput Girl Friend, Sushant Singh Rajput Birthday, Sushant Singh Rajput Photo, Sushant Singh Rajput Instagram, Sushant Singh Rajput Ignored
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com