विज्ञापन

रोमानिया की महिला ने बताया भारत में रहने का एक्सपीरियंस, बोलीं- '7 चीजों में यूरोप से बेहतर है इंडिया'

Romanian Woman In India: 32 वर्षीय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर मारिया एलेक्जेंड्रा ने इंडियन से शादी की है और अब वे उन्हीं के साथ मुंबई में रहती हैं. वे लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए भारत का अपना एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

रोमानिया की महिला ने बताया भारत में रहने का एक्सपीरियंस, बोलीं- '7 चीजों में यूरोप से बेहतर है इंडिया'
मारिया के पास करीब 10 साल क्रूज लाइफ का एक्सपीरियंस है.
Instagram@b.marialexandra

Viral Video: रोमेनिया की रहने वाली मारिया एलेक्जेंड्रा ने 20 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने उन 7 चीजों का जिक्र किया है, जो यूरोपियन्स को इंडिया के लोगों से सीखनी चाहिए. इनमें कम्युनिटी, खाने के जरिए प्यार जताने का तरीका, खाने के अनगिनत ऑप्शन्स, आध्यात्मिकता, कलर्स, चाय कल्चर और पानी का इस्तेमाल शामिल है.

'यूरोप में लोग अपने पड़ोसी को नहीं जानते'

मारिया ने कहा, 'यूरोप में हम अक्सर अपने आप में ही सिमटे रहते हैं और अपने पड़ोसियों को भी शायद ही जानते हैं. लेकिन, इंडिया में लोग एक-दूसरे की जिंदगी में कहीं ज्यादा शामिल रहते हैं. हमेशा कोई न कोई आस-पास होता है, कोई हाल-चाल पूछता रहता है, और कोई न कोई मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है. आप किसी के यहां बस पांच मिनट के लिए जाएं, तो भी आपको खाने के लिए कम से कम तीन अलग-अलग चीजें मिल ही जाएंगी. यहां मना करने का तो कोई ऑप्शन ही नहीं है. जब आपको लगता है कि आपने सब कुछ चख लिया है, तभी कोई आपको किसी ऐसी डिश से मिलवा देता है जिसके बारे में आपने पहले कभी सुना ही नहीं होता.'

'रंग रंगीले भारत ने मेरा मन मोह लिया'

मारिया ने आगे कहा, 'प्रार्थना, रीति-रिवाज, मंदिर और रोजमर्रा की छोटी-छोटी परंपराएं. इंडिया में आध्यात्मिकता रोज की जिंदगी का एक हिस्सा है, और मुझे यह बहुत अच्छा लगता है कि यह कितनी सहजता से जीवन में घुल-मिल जाती है. कपड़े, चूड़ियां, फूल, त्योहार, सजावट, यूरोप में हर चीज हमेशा ग्रे या काले रंग की ही होती है. लेकिन इंडिया में रंग देखने को मिलते हैं जो मन को खुश कर देते हैं.'

'कई चीजें मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गईं'

इंडिया के टी-कल्चर की तारीफ करते हुए मारिया ने कहा, 'यहां लोग सुबह, दोपहर, शाम, रात किसी भी समय चाय पी सकते हैं. चाहे मेहमान आएं या दिन खराब रहा हो, कुछ भी हो चाय तो पक्की है.' मारिया ने आखिर में कहा, 'बेशक, भारत में भी अपनी चुनौतियां हैं, जैसे हर जगह होती हैं. लेकिन यहां रहने की वजह से मैं उन छोटी-छोटी चीजों की कद्र करने लगी हूं, जिनके बारे में मैंने पहले कभी सोचा भी नहीं था. और इनमें से कुछ चीजें तो अब मेरी अपनी जिंदगी का हिस्सा ही बन गई हैं.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया यूजर्स में छिड़ी बहस

मारिया के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर देखने के बाद लोग कमेंट्स में अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. कुछ लोग मारिया की बात को एकदम सही ठहरा रहे हैं, जबकि कुछ उन्हें यह बता रहे हैं कि चाय कल्चर अंग्रेजों की ही देन है.

एक यूजर ने लिखा, 'मुझे बहुत खुशी है कि आपको भारत में रहना पसंद आ रहा है. उम्मीद है कि आगे भी आपका समय यहां बहुत शानदार बीतेगा.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपने एकदम सही कहा. भारत में हम एक-दूसरे की जिंदगी में बहुत ज्यादा शामिल हैं. इतना ज्यादा कि मेरे पड़ोसी मुझे मुझसे बेहतर जानते हैं.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'आपको यह भी पता होना चाहिए कि चाय हमेशा से भारतीयों की रोजमर्रा की आदत नहीं थी. अंग्रेज ही इसे आजादी से पहले भारत लाए थे.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'कभी-कभी, हम यह नहीं समझ पाते कि हम जो काम करते हैं वे कितने खास हैं, जब तक कि कोई और हमें यह न बताए और हमें उनकी अहमियत न समझाए.'

यह भी पढ़ें:- NRI महिला ने दिखाया शाम 5 बजते ही कैसे दिखते हैं जर्मनी के ऑफिस, इंडिया से कंपेयर किया एक्सपीरियंस

यह भी पढ़ें:- मारवाड़ी एंटरप्रेन्योर ने बताए सोना खरीदने के 3 नियम, बोले- '0% Making Charge के झांसे में न आएं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Romanian Woman In India, Maria Alexandra, India Travel, Viral Video, Travel Experience
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com