Viral Video: शादी-ब्याह और जश्न के मौके पर तेज आवाज में डीजे बजाना आजकल एक आम चलन बन गया है, लेकिन कई बार यह शोर इतने खतरनाक लेवल पर पहुंच जाता है कि आसपास की चीजें भी थर्राने लगती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रक में लदे डीजे के गुजरने पर पूरी सड़क में कंपन महसूस किया गया और आसपास की दुकान पर रखे बिरयानी वाले बड़े भगोने भी अपने आप बजने लगे.
क्या दिख रहा है वीडियो में?
यह वीडियो 20 नवंबर की सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @magadh_updates नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो में डीजे करण गुर्जर नाम का साउंड सिस्टम सड़क से गुजरता नजर आ रहा है. इसका शोर इतना ज्यादा था कि लोग अपने हाथों से दोनों कानों को कवर करके उसे कम करने की कोशिश करते नजर आए. वहीं वाटर कूलिंग मशीन की नाली में रुका पानी भी अपने आप छलने लगा. यही नहीं, दुकानों के बाहर लगे टीन शेड से भी धूल अपने आप बाहर निकलने लगी.
'कान के पर्दे फट जाएं इतना शोर'
इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया- 'दिल के रोगी, बच्चों को भूल जाइए, स्वस्थ व्यक्ति को भी दिल का दौरा पड़ जाएगा और कान का पर्दा फट जाएगा.' महज कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोग इसे शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
यहां देखें पूरा वीडियो:-
@magadh_updates @hapurpolice क्या इतना तेज साउंड पर कार्यवाही होनी चाहिए या नहीं ??? @Uppolice के निगाह के सामने ये सब हो रहा है इसने तो अपनी 🆔 भी बना रखी है इतने तेज साउंड वाले DJ बैन क्यों नहीं कर देते ?? https://t.co/2CxMdfWYu3
— सत्य पर आधारित (@Suresh_Sarswat_) November 20, 2026
सोशल मीडिया पर उठी बैन की मांग
यह वीडियो कितना पुराना है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन इंस्टाग्राम पर डीजे करण गुर्जर नाम के अकाउंट से यह पता चला है कि ये यूपी के हापुड़ जिले के काठीखेड़ा गांव का है. इस पेज पर ऐसे कई वीडियो हैं, जिसे देखने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे डीजे तुरंत बैन होने चाहिए. आखिर सरकार कब जागेगी. इनकी रोकथाम के लिए नियम कब आएंगे.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'सारी दुकानों की फ्री में डस्टिंग हो गई.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'इनका कोई फर्क नहीं पड़ता. इनके लिए चाहें कोई बच्चा मरे, बुजुर्ग मरे, महिला मरे. इनका डीजे बजना चाहिए. प्रशासन इनको परमिशन देता है.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'जिसे भी डीजे से दिक्कत है वो पाकिस्तान चला जाए.'
यह भी पढ़ें | NRI महिला ने दिखाया शाम 5 बजते ही कैसे दिखते हैं जर्मनी के ऑफिस, इंडिया से कंपेयर किया एक्सपीरियंस
यह भी पढ़ें | मारवाड़ी एंटरप्रेन्योर ने बताए सोना खरीदने के 3 नियम, बोले- '0% Making Charge के झांसे में न आएं'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं