विज्ञापन

NRI महिला ने दिखाया शाम 5 बजते ही कैसे दिखते हैं जर्मनी के ऑफिस, इंडिया से कंपेयर किया एक्सपीरियंस

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर सना शेख का कहना है कि अगर ये नजारा इंडिया में दिखा होता तो लोगों की आधे दिन की सैलरी गायब हो जाती. लेकिन यहां लोग पूरे दिन की सैलरी लेकर घर गए हैं.

NRI महिला ने दिखाया शाम 5 बजते ही कैसे दिखते हैं जर्मनी के ऑफिस, इंडिया से कंपेयर किया एक्सपीरियंस
सना शेख आजकल जर्मनी के हैम्बर्ग में रहते हुए वहीं की एक कंपनी में काम कर रही हैं.
Instagram@sanashaikh_unfiltered

Viral Video: जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में रहने वाली एनआरआई सना शेख ने सोशल मीडिया पर 26 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे जर्मनी के वर्क लाइफ बैलेंस की तारीफ करते हुए कहती हैं, 'शाम के 5 बजते ही यहां के दफ्तर खाली हो जाते हैं. कुछ लोग 4 बजे निकल जाते हैं और बाकी मैक्सिमम 5 बजे तक ऑफिस छोड़ देते हैं. इसीलिए यहां के दफ्तर कुछ इस तरह नजर आते हैं.'

'इंडिया में लोग सुनते हैं हॉफ डे वाले ताना'

सना बताती हैं, 'आज मेरी एक मीटिंग थी, जो शाम 5 बजे खत्म होनी थी. लेकिन वो 10 मिनट देर तक चली. जब मैं वापस अपनी सीट पर आई तो देखा कि सभी लोग मुझे बॉय बोले बिना जा चुके थे. जर्मनी की यही बात मुझे अच्छी लगती है. यही काम अगर इंडिया में लोग करते हुए उसे हॉफ डे ले रहे हो वाले ताने सुनने पड़ते. लेकिन जर्मनी में लोग वर्क लाइफ बैलेंस का ख्याल रखते हैं और सुबह 8:30 से 9 बजे तक आने के बाद शाम को ठीक समय पर घर के लिए निकल जाते हैं.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन्स

इंस्टाग्राम पर सना के इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं. कुछ यूजर्स अपना-अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए सना की बात को सही ठहरा रहे हैं, जबकि कुछ इंडिया के वर्क कल्चर पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'बेल्जियम में भी ऐसा ही है. एक बार मैं शाम 5 बजे के बाद काम कर रहा था, तो मेरे क्लाइंट आए और बोले कि तुरंत लैपटॉप बंद कर दो. यही असली कॉर्पोरेट कल्चर है.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'यूके में भी शाम के 5 बजते ही सिक्योरिटी गार्ड्स आपको बिल्डिंग से बाहर निकाल देते हैं. मुझे यह बहुत पसंद है.'

तीसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में पूछा, 'कहां मिलती हैं आजकल ऐसा जॉब्स.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'भारत में भी रात के 12 बजने के बाद यही होता है.'

पांचवे यूजर ने लिखा, 'लगता है इन लोगों का काम इंडिया के लोग करते हैं.'

यह भी पढ़ें:- मारवाड़ी एंटरप्रेन्योर ने बताए सोना खरीदने के 3 नियम, बोले- '0% Making Charge के झांसे में न आएं'

यह भी पढ़ें:- 'मैं तैयार था, फिर भी प्रमोशन नहीं मिला', Amazon के पूर्व VP ने बताया कहां होती है सबसे बड़ी गलती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NRI Woman, Germany, Work Life Balance, Corporate Life, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com