Viral Video: भारत में काफी समय तक रही एक जापानी महिला हिकारू सान (Hikaru-san) ने भारत के हेल्थ सिस्टम की जमकर तारीफ की है. जापानी महिला करीब 9 महीने तक मुंबई में रही है. अभी वह वापस अपने देश जापान गई तो वहां पर बीमार पड़ गई. इसके बाद उसे भारत और यहां के हेल्थ सिस्टम की याद आ गई. उसने बताया कि एक सुबह कई बार उल्टी होने के बाद भी उसे जापान में खुद टैक्सी लेकर अस्पताल जाना पड़ा, जबकि भारत में वह मोबाइल ऐप के जरिए डॉक्टर को घर बुला सकती थी.
भारत से कितना अलग जापान का हेल्थ सिस्टम?
जापानी महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (@hikarusan.india) पर कई पोस्ट किए हैं, जिसमें हिकारू ने भारत के हेल्थ सिस्टम और ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस का जिक्र किया है. एक पोस्ट में जापानी महिला हिकारू ने कहा कि जापान में अगर बीमार होते हैं तो अस्पताल जाना ही पड़ेगा. वहीं, अगर भारत में होती तो 30 मिनट में एप से डॉक्टर को बुला लेती और वे घर आ जाते.
बिस्तर से उठ पाने की स्थिति में नहीं, फिर गई अस्पताल
हिकारू की स्थिति ऐसी थी कि वह हिल भी नहीं सकती थी, लेकिन उसे अस्पताल जाना ही पड़ा. यही भारत में डॉक्टर 30 मिनट में घर पर आ जाते. इतना बीमार होने के बावजूद जापान में वह किसी तरह से टैक्सी में बैठी और फिर अस्पताल गई. उसने जापान के हेल्थ सिस्टम के बारे में बात करते हुए कहा कि जब तक दवाई बनकर तैयार न हो जाए, तब तक इंतजार करना पड़ता है. आप चाहे कितना भी बीमार क्यों न हों. जबकि भारत में स्वास्थ्य सेवाएं जापान से बिल्कुल अलग हैं. भारत में डॉक्टर के आने के बाद लगभग 30 मिनट में ही दवाई घर पर पहुंच जाएगी.
यह भी पढ़ें | जापान में रह रही भारतीय लड़की ने बताई सैलरी, बोली- कभी 20 रुपए नहीं थे
भारत में ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस की फैन हुई महिला
जापानी महिला हिकारू सान ने कहा कि आमतौर पर हेल्थकेयर सिस्टम के मामले में भारत, जापान से ज्यादा सुविधा वाला है. वहीं, एक अन्य पोस्ट में जापानी महिला ने बताया कि वह भारत में Blinkit और Zomato की ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस को काफी मिस कर रही है. उसने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि जापान बहुत बढ़िया है, लेकिन मुझे ब्लिंकइट (Blinkit) और ज़ोमैटो (Zomato) की बहुत याद आ रही है.
यहां देखें जापानी महिला का इंस्टाग्राम वीडियो
भारत में मुझे कुछ भी मिनटों में अपने दरवाज़े पर मिल सकता है. अब मैं वापस जापान आ गई हूं और मुझे सब कुछ लेने के लिए खुद बाहर जाना पड़ता है. भारत में रहकर बिगड़ गई. बता दें कि जापान महिला हिकारू पहली बार पिछले साल आई थी. इसके बाद वह मुंबई शिफ्ट हो गई, जहां पर करीब 9 महीने तक रही. वह मुंबई में रहकर फिटनेस और मुंबई की लाइफ से जुड़े वीडियो बनाती थी.
यह भी पढ़ें | 9 साल भारत में रहने वाली डच महिला ने दिखाई देश की असली तस्वीर, लोग बोले- इससे अच्छा कोई नहीं समझा सकता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं