विज्ञापन

गाजियाबाद हरनंदीपुरम योजना में खरीद सकेंगे घर और जमीन, पहले चरण में 96 आवासीय प्लॉट और दो ग्रुप हाउसिंग

GDA की हरनंदीपुरम योजना के पहले चरण के लिए 47 हेक्टेयर भूमि का लेआउट पास कर दिया गया है. आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस चरण में कुल 1,650 इकाइयां या भूखंड भी तय किए गए हैं.

गाजियाबाद हरनंदीपुरम योजना में खरीद सकेंगे घर और जमीन, पहले चरण में 96 आवासीय प्लॉट और दो ग्रुप हाउसिंग
Ghaziabad Harnandipuram scheme Home and land plots
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • गाजियाबाद की हरनंदीपुरम योजना घर और जमीन होंगे बुक.
  • पहले चरण के लिए 47 हेक्टेयर भूमि का लेआउट पास.
  • विभिन्न आकार के 96 आवासीय भूखंड लॉन्च किए जाएंगे.

गाजियाबाद में अपना घर और जमीन खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की हरनंदीपुरम योजना के पहले चरण के लिए 47 हेक्टेयर भूमि का लेआउट पास कर दिया गया है. परियोजना के रजिस्ट्रेशन के लिए उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (UP RERA) में आवेदन भी दाखिल किया जा चुका है. GDA अधिकारियों का मानना है कि रेरा की आगामी बैठक में इसे मंजूरी मिलना तय है, जिसके तुरंत बाद इस योजना को आम जनता के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा.

जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने बताया कि हरनंदीपुरम टाउनशिप के फेज-1 का लेआउट तैयार करते समय भविष्य की जरूरतों और नागरिक सुविधाओं का बारीकी से ध्यान रखा गया है. रेरा में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होते ही भूखंडों के आवंटन शुरू कर दी जाएगी.

96 आवासीय भूखंड लॉन्च किए जाएंगे

योजना के पहले चरण में विभिन्न आकार के कुल 96 आवासीय भूखंड लॉन्च किए जाएंगे, जिनमें 420 वर्ग मीटर, 300 वर्ग मीटर और 210 वर्ग मीटर के प्लॉट शामिल हैं. इसके अलावा, सामूहिक आवासीय परियोजनाओं के लिए दो बड़े ग्रुप हाउसिंग प्लॉट भी आरक्षित किए गए हैं, जिनमें जीएच-1 का क्षेत्रफल 40,731 वर्ग मीटर और जीएच-2 का क्षेत्रफल 53,184 वर्ग मीटर निर्धारित किया गया है.

कमजोर (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के परिवारों की आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस चरण में कुल 1,650 इकाइयां या भूखंड भी तय किए गए हैं.

टाउनशिप को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए कुल क्षेत्रफल के लगभग 15 प्रतिशत यानी 37,669 वर्ग मीटर से अधिक हिस्से में हरित क्षेत्र, पार्क और खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. इसके अंतर्गत तीन अलग-अलग पार्क और आवासीय क्षेत्र के निवासियों के लिए एक स्पोर्ट्स सेंटर बनाया जाएगा. साथ ही रोजाना जरूरतों के लिए शॉपिंग और वेंडिंग जोन की व्यवस्था की गई है, जबकि बच्चों की शिक्षा के लिए दो नर्सरी स्कूल, दो हाई स्कूल और एक इंटर कॉलेज के लिए भी अलग से भूमि आरक्षित रखी गई है.

यह भी पढ़ें | दिल्ली में 4 लाख रुपये में बुक करें अपना घर,DDA की खुशहाल परिवार योजना में नरेला से जहांगीरपुरी तक 445 फ्लैट्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GDA, GDA Auction, GDA Plot Scheme, Gaziabad Development Authority, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com