Viral News: कड़ाके की ठंड में अपने कर्मचारियों का संघर्ष एक बॉस से देखा नहीं गया. बॉस ने भीषण सर्दी में स्कूटर से ऑफिस आने वाले अपने कर्मचारियों को नई BMW कार गिफ्ट कर दी है. अब तोहफे में BMW कार देने वाली बॉस की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. साथ ही हर लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर वो बॉस कौन है, जिसने अपने कर्मचारियों के संघर्ष को देखकर BMW कार तोहफे में दे दी. उसका बिजनेस क्या है?
चीन की है यह अनोखी कहानी
बॉस के द्वारा अपने कर्मचारियों को बीएमडब्लू (BMW) कार गिफ्ट करने की कहानी चीन के मध्य हेनान प्रांत के जियाओज़ुओ की है. बीफ़ हॉटपॉट चेन की मालकिन मा यानली ने अपने कर्मचारियों को तोहफे में BMW कारें गिफ्ट की हैं. उनके कर्मचारी खराब मौसम और भीषण ठंड के बीच इलेक्ट्रिक बाइक से ऑफिस से आते थे. जिसे देखकर उन्हें अच्छा नहीं लगता था.
South China Morning Post के अनुसार, यानली 24 सितंबर को अपने कुछ कर्मचारियों को उनकी नई BMW कारें लेने के लिए ले गईं थीं. उन्होंने पूरी पेमेंट करके ये कारें खरीदी और अपने कर्मचारियों के नाम रजिस्टर करवा दी. एक कर्मचारी ने बताया कि उन्हें इसके लिए भी पैसा नहीं देना पड़ा. न ही रेस्टोरेंट मालकिन यानली ने इस गिफ्ट के बदले अपने कर्मचारियों से किसी एग्रीमेंट पर साइन करने के लिए कहा.
हर कार की कीमत करीब 44 लाख रुपये
यानली ने अपने कर्मचारियों को जो BMW कारें गिफ्ट हैं, उनकी हर कार की कीमत 300,000 युआन (करीब 44 लाख रुपये) है. बॉस से BMW कार गिफ्ट में पाने वाले ली जी ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा. BMW शोरूम जाते समय, बॉस मा ने मुझसे कहा कि वह मुझे एक बड़ा खिलौना तोहफ़े में देंगी.
यह भी पढ़ें | बुलेट ट्रेन में चढ़ते वक्त सीधा पटरियों पर जा गिरा बच्चा, पुलिसकर्मी ने दौड़कर बचाई जान
ठंड में कर्मचारी के ठंड पड़ गए हाथ
वहीं, रेस्टोरेंट मालकिन मा ने बताया कि उन्हें अपने कर्मचारियों को BMW तोहफ़े में देने का विचार पिछली सर्दियों में आया था. एक दिन रेस्टोरेंट मालकिन मा ने देखा कि उनके कर्मचारी ली रेस्टोरेंट पहुंचीं तो ठंड की वजह से उनका चेहरा लाल हो गया था. उनके कान भी नीले पड़ गए थे और ठंडी हवा से उनके हाथ अकड़ गए थे. यह देखकर मा को ली के लिए बुरा लगा, जो आठ साल से रेस्टोरेंट में काम कर रही थीं.
कर्मचारियों को BMW कार गिफ्ट देने पर रेस्टोरेंट मालकिन मा ने कहा कि मैं तो कार में बैठकर आराम से आ जा सकती हूं तो वे क्यों नहीं आएं जाएं. मा ने बताया कि मैं आज जो भी हूं या मेरी कंपनी जिस जगह पर पहुंची है. यह सब मेरे सभी कर्मचारियों की वजह से संभव हो सका है. ली जी के अलावा मा यानली ने एक और कर्मचारी, लियू यिंगयिंग को ग्रे रंग की BMW गिफ्ट की है. लिउ ने कहा कि मेरे बॉस ने मुझसे कहा कि तुम कड़ी मेहनत करते हो और तुम्हारा काम बहुत अच्छा है. तुम इस तोहफे के हकदार हो.
यह भी पढे़ं-
रौब दिखाने उतरे ब्रेजा चालक को मिला तगड़ा जवाब, डैशकैम ड्राइवर की तारीफ कर रहे लोग
अमेरिका में माइनस 60°F की ठंड में कैसे जीते हैं लोग, अलास्का की महिला ने दिखाई तैयारियों की लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं