Viral News: गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम कर रहे एक प्रोफेशनल अकेलेपन से परेशान हो गया है. वह गुरुग्राम में रहकर अमेरिकी क्लाइंट के लिए ऑटोमेशन या ऑपरेशंस का काम कर रहा है. उसने रेडिट पोस्ट में बताया कि अकेले काम करते-करते एक समय के बाद बोरियत होने लगती है. अब वह ऐसे 3-4 लोगों की तलाश कर रहा है, जो उसके साथ बैठकर काम कर सकें. युवक की रेडिट पोस्ट काफी वायरल हो रही है. पोस्ट पर काफी लोगों ने कमेंट्स किए हैं.
बस लैपटॉप से ही बातें करता हूं
रेडिट यूजर ने वर्क फ्रॉम होम को लेकर अपनी परेशानी साझा करते हुए पोस्ट किया है. उसने r/gurgaon पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं गुड़गांव (Gurugram) में 'वर्क फ्रॉम होम' (WFH) से मैं परेशान हो गया हूं. युवक गुरुग्राम में रहकर US क्लाइंट्स के लिए काम कर रहा है. उसने अपनी रेडिट पोस्ट में बताया कि पिछले कई महीनों से बस अपने लैपटॉप से ही बातें कर रहा हूं. कैफे में जाना ठीक है, लेकिन अकेले काम करते-करते एक समय के बाद बोरियत होने लगती है.
युवक बोला- साथ बैठकर काम करने वाले लोग चाहिए
अकेले काम करते-करते परेशान होकर युवक अब ऐसे लोगों को खोज रहा है, जो साथ उसके साथ बैठें और काम करें. गुरुग्राम के शख्स ने रेडिट पोस्ट में लिखा, "मुझे 3-4 ऐसे लोग चाहिए जो सच में साथ बैठकर काम करना चाहते हों. चाहे आप फाउंडर हों, फ्रीलांसर हों, डिज़ाइनर हों, डेवलपर हों या कुछ नया बना रहे हों."
उसने कहा कि यहां कोई नेटवर्किंग, पिचिंग या "चलो कोलैब करते हैं भाई" वाली बात नहीं होगी. बस एक ही जगह बैठकर अपना-अपना काम करना है और जब काम करते-करते दिमाग थक जाए, तो साथ में चाय पी जा सके. उसने बताया कि वह सेक्टर 29 या गोल्फ कोर्स रोड के आसपास बैठना चाहता है. उसने पोस्ट के आखिरी में लिखा कि अगर जो भी अपने घर की चार दीवारों के अंदर रहकर थक चुके हैं तो साथ आएं.

Gurugram Man tired of WFH Jobs Looking for Coworking Partners
Photo Credit: NDTV
एक यूजर ने पहाड़ों पर जाने की दी सलाह
उसकी रेडिट पर कई लोगों ने कमेंट किए और ग्रुप बनाने को कहा है. एक यूजर ने थोड़ा अलग कमेंट किया है. उसने कमेंट सेक्शन में लिखा कि मैं पूरी जिंदगी घर से ही काम करता रहा हूं, 20 साल का हो गया हूं. वहीं, दूसरे यूजर ने रिमोट जॉब के लिए पहाड़ों पर जाने की सलाह दी. यूजर ने कमेंट में लिखा कि उत्तराखंड में अरंद, जोशीमठ व अन्य कई जगहें घूमने-फिरने के लिए अच्छी जगहें हैं.
यह भी पढ़ें
6 साल की उम्र में भीख मांगने वाले ने जीता 'India's Got Latent', पर समय रैना ने दे दिया धोखा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं